Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

एमपी के ग्वालियर में अमित शाह बोले- चुनाव आने वाले हैं, गलती मत करना, Pm मोदी पर रखना भरोसा।

ग्वालियर एमपी। ग्वालियर आए देश के गृहमंत्री अमित शाह ने एक बार फिर कांग्रेस को निशाने पर लिया। उन्होंने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण, कश्मीर से अनुच्छेद-370 हटाना, मुफ्त में कोरोना वैक्सीन और गरीबों को मुफ्त राशन समेत पीएम मोदी के सभी बड़े कामकाज और फैसले गिनाए। उन्होंने कहा कि फिर से चुनाव आने वाले हैं। गलती मत करना। पीएम मोदी पर भरोसा करना और कमल पर बटन दबाना। इससे पहले गृहमंत्री अमित शाह ने रविवार को ग्वालियर में 450 करोड़ रुपए से बनने वाले राजमाता विजयाराजे सिंधिया एयर टर्मिनल के विस्तार का शिलान्यास किया। शाह ने मंत्रोचार के बीच हवन कुंड में आहुति दी। इस दौरान सीएम शिवराज सिंह, केंद्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर और ज्योतिरादित्य सिंधिया समेत कई मंत्री मौजूद रहे।अमित शाह ने कहा कि लगता है शिवराज जी ने कोई यज्ञ किया है, मध्यप्रदेश रोज सुर्खियों में रहता है। हाल ही में प्रधानमंत्री मोदी ने उज्जैन में महाकाल लोक की सौगात दी। पीएम मोदी ने तुष्टिकरण की राजनीति की बजाय सबका सम्मान किया। अमित शाह ने कहा कि अटल बिहारी वायपेयी ने ग्वालियर की धरती को अपनी कर्मभूमि बनाया और प्रधानमंत्री बने। राजमाता विजयराजे सिंधिया एयरपोर्ट का शिलान्यास हम सबने मिलकर किया है। शाह ने सिंधिया की भी तारीफ की। उन्होंने कहा कि सिंधिया जी के प्रयास से भव्य एयरपोर्ट की योजना जमीन पर उतरने जा रही है। शाह ने कहा कि शिवराज के नेतृत्व में मध्यप्रदेश विकास के नए आयाम लिखेगा। अमित शाह ने कमलनाथ पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यहां थोड़े समय के लिए कमलनाथ की सरकार आई थी, उन्होंने सारी योजनाएं बंद कर दी थी, शिवराज जी फिर से सीएम बने तो फिर से सभी योजनाएं पटरी पर ला दी। प्रधानमंत्री ने नल से जल योजना शुरू की थी, उसे भी कमलनाथ सरकार ने बंद कर दिया था। लेकिन शिवराज सिंह सरकार ने उसे फिर से शुरू किया। राम मंदिर का निर्माण कांग्रेस की सरकार ने नहीं किया। देश की सबसे बड़ी समस्याओं का हल मोदी सरकार ने किया। अनुच्छेद- 370 को हटाया। मोदीजी ने 224 करोड़ काेरोना के टीके फ्री में लगवाए। ढाई साल तक देश के गरीबों को मुफ्त राशन दिया गया। 80 करोड़ गरीबों को पहली बार अनुभव कराया है कि आजादी के बाद इनके लिए कोई सोचने वाला है। प्रदेश में आपने कांग्रेस का अनुभव कर लिया है ना। अब फिर से चुनाव आने वाले हैं, गलती मत करना। मोदी जी पर भरोसा रखना और कमल का बटन दबाना। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि 18 महीने की कांग्रेस सरकार में ग्वालियर चंबल को अकेला छोड़ा गया था। एयरपोर्ट 180 एकड़ में बनने जा रहा है। इसका आकार 30 हजार वर्गफीट से बढ़कर 2 लाख वर्गफीट हो जाएगा। यह इंदौर और भोपाल से बड़ा होगा। 450 करोड़ की लागत का एयर टर्मिनल सौर ऊर्जा से संचालित होगा। इसके अलावा, मुंबई-ग्वालियर फ्लाइट अब चार दिन चलेगी। ग्वालियर– चंबल में 4300 करोड़ रुपए की नलजल योजना की शुरुआत भी होगी। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा – धारा- 370 हटी तो आग लग जाएगी, धारा हटी भी और पत्ता तक नहीं हिला। पीएफआई पर प्रतिबंध लगाने वाले गृहमंत्री का ग्वालियर की धरती पर स्वागत है। प्रधानमंत्री ने आदेश दिया, मेडिकल की शिक्षा मातृभाषा में हो। मप्र ने इसे सबसे पहले लागू कर दिया। कमलनाथ ने जल जीवन मिशन पर एक रुपए का काम नहीं किया। कमलनाथ ने तो पीएम आवास के घर भी चुरा लिए। जब सिंधिया ने कहा- ग्वालियर के विकास के लिए रुपए दीजिए। कमलनाथ बोले- निपट लेंगे। सिंधिया जी ने उन्हें ही निपटा दिया। अब चंबल का पानी पीने के लिए ग्वालियर और मुरैना काे दिया जाएगा। प्रधानमंत्री ने अभी चीतों की सौगात दी थी। ग्वालियर विकास में इंदौर और भोपाल को पीछे छोड़ेगा। 5 हजार 7 करोड़ की ग्वालियर संभाग के लिए सिचाई योजना शुरू की है। ओलावृष्टि से खराब फसलों पर पूरा मुआवजा दिया जाएगा।सभा को संबोधित करने के बाद गृहमंत्री अमित शाह जयविलास पैलेस पहुंचे। यहां उन्होंने मराठा गैलरी का शुभारंभ किया। गैलरी में मराठाओं के पानीपत युद्ध से लेकर वर्तमान समय तक के वीर नायक, जिनमें पेशवा, शिवाजी व अन्य राजाओं की शौर्य गाथा उनके युद्ध कौशल की झलकियों पर आधारित चित्रों की प्रदर्शनी है। इस दौरान ग्रह मंत्री अमित शाह के साथ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, केंद्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर, ग्रह मध्य प्रदेश नरोत्तम मिश्रा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया समेत कई मंत्री और बीजेपी पदाधिकारी मौजूद रहे।

Related posts

अपने खेत के लिए एक कमाऊ फसल चुने। मूंगफली की खेती।

Live Bharat Times

12GB RAM , 256GB स्टोरेज, 108MP कैमरा और 67W फास्ट चार्जिंग के साथ लॉन्च हुआ Oppo A1 Pro 5G, कीमत सुनकर रह जाएंगे दंग!

Live Bharat Times

श्रीलंका की सरकार अपने लेन-देन का दुनिया के सामने रखेगी लेखा-जोखा,

Live Bharat Times

Leave a Comment