Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

तमिलनाडु में बंधक बनी 28 लडकियों में से 7 लडकियों की सकुशल हुई घर वापसी।

सभी लड़किया बुखार व चिकन पॉक्स बीमारी से है ग्रसित। बोकारो………..बतातें चलें की तमिलनाडु में झारखंड के 30 युवतियां एक कंपनी में फंसी हुई है जिसमें बोकारो की 27 लड़कियां थी जिनमें से 7 लड़कियों की बोकारो अपने घर वापसी हुई है। तेनुघाट के दीनदयाल उपाध्याय मेगा स्किल सेंटर से सिलाई कढ़ाई का प्रशिक्षण लेने के बाद तमिलनाडु के त्रिपुर शहर स्थित केपीआर मिल्स नामक कंपनी में काम करने गई थी ये लडकिया और वहां बंधक बन गई थी, जिस का आरोप परिजनों ने लगाया था। गोमिया के पूर्व विधायक योगेंद्र प्रसाद की पहल और झारखंड सरकार श्रम विभाग के कुशल प्रबंधन से तमिलनाडु में फंसी गोमिया और आसपास की जो अब पता चला है कि 27 नहीं बल्कि बोकारो से 28 युवतियां तमिलनाडु गई थी जिसमे से सात की सकुशल बोकारो अपने घर वापसी हुई है सभी को रांची रेलवे स्टेशन से श्रम विभाग के अधिकारियों ने पिक किया और बोकारो के गोमिया पहुंचाया है। सभी बुखार व चिकन पॉक्स बीमारी से ग्रसित हैं। एक की स्थिति जो तमिलनाडु से ही काफी बीमार चली थी, उसका रास्ते में एकाएक तबियत और बिगड़ गया। जिसे गोमिया पहुंचते ही इलाज के लिए ललपनिया स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं अन्य की भी घर पहुंचने के बाद एक एक कर तबियत बिगड़ती जा रही है। एक युवती तो परिजन से बात करते करते एकाएक बेहोश हो गई,जिसे तत्काल पूर्व विधायक योगेंद्र प्रसाद ने अपनी गाड़ी से इलाज के लिए अस्पताल भेजवाया है।

Related posts

Central Silk Board (CSB) ने Assistant Director (A&A), Field Assistant, Cook और अन्य पदों के लिए भर्ती की प्रक्रिया शुरू, सरकारी नौकरी पाने का मौका, जानें डिटेल्स।

Admin

भारतीय विमानन क्षेत्र को 2020-22 में 24,000 करोड़ से अधिक का नुकसान

Admin

पंजाब चुनाव: ‘कोंग्रेस हमेशा पंजाब और देश के गौरव के खिलाफ गई, सेना की बहादुरी पर सवाल उठाए’, पीएम मोदी ने पठानकोट में कहा

Live Bharat Times

Leave a Comment