Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़भारत

देहरादून। जवानों के साथ दिवाली मनाने देवभूमि आ रहे है पीएम मोदी, करेगें बद्रीविशाल के दर्शन।

देहरादून उत्तराखंड। देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के बदरीनाथ के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर सीमांत जनपद चमोली में काफी उत्साह देखा जा रहा है। प्रशासन और पुलिस महकमा भी प्रधानमंत्री के इस संभावित दौरे को लेकर व्यस्त है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 21 अक्टूबर को बदरीनाथ आयेंगे। अभी तक प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार वे 21 तारीख की रात बद्रीनाथ में ही रहेंगे। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार कहा भी जाता है कि भगवान के दर्शन के बाद एक रात धाम में विश्राम से पुण्य लाभ मिलता है। पंडित विश्वेश्वर प्रसाद खंडूरी और दीपक नौटियाल ने बताया कि यात्रा में धाम पर रात्रि विश्राम एक साधना ही है। यदि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बदरीनाथ में रात्रि विश्राम करेंगे तो वर्षों बाद वे ऐसे प्रधानमंत्री होंगे, जो रात्रि निवास बद्रीनाथ में करेंगे। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार 22 अक्तूबर को ज्योति पर्व की पूर्व बेला पर प्रधानमंत्री सेना के जवानों के बीच दीवाली मनायेंगे। इसको लेकर सेना में भी खूब उत्साह है।

Related posts

दीप्ति शर्मा के रन आउट पर हर्षा भोगले की अंग्रेजी मीडिया की आलोचना पर बेन स्टोक्स का पलटवार

Live Bharat Times

शाहरुख की ‘पठान’ की सफलता के बाद आमिर अब एक एक्शन फिल्म का कर रहे इंतजार

Live Bharat Times

आलिया भट्ट को मेट गाला 2023 में भेजने के ट्रोल्स के आरोप पर करण जौहर ऐसे दिया करारा जवाब

Leave a Comment