Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

चम्पावत :वार्डन ने जबरन काटे छात्रों के बाल, डंडे से पीटा, दहशत से भागा एक छात्र

यहाँ के राजीव गाँधी नवोदय विद्यालय लोहाघाट के हॉस्टल में वार्डेन द्वारा छात्रों के ऊपर दरिंदगी किये जाने की खबर है। इस हॉस्टल के वार्डेन के ऊपर छात्रों के जबरदस्ती बाल काटने और डंडे से पीटने का आरोप है। वार्डेन के जुल्मोसितम से तंग आकर कई छात्र रात को थाने पहुंच गए। उन्होंने वार्डेन पर आरोप लगते हुए उसके ऊपर कार्रवाई करने की मांग करी है। विधालय के प्रधानाचार्य ने आरोपी वार्डेन को निलंबित कर दिया है।

घटना मंगलवार रात की है छात्रों ने आरोप लगाया है की वार्डेन धरती सिंह ने मंगलवार देर रात नौ बजे अपने हाथों से ही सभी छात्रों के बाल काटने शुरू कर दिए

मंगलवार होने के कारण जब छात्रों ने इस बात का विरोध किया तो वार्डेन धरती सिंह भड़क गए। उन्होंने जबरदस्ती बाल काटने के साथ ही छात्रों के डंडे से पिटाई भी शुरू कर दी। उनका गुस्सा इतने पर ही शांत नहीं हुआ एक छात्र को उन्होंने बुरी तरह डंडे से पीट दिया। घबराया छात्र हॉस्टल से भाग गया। छात्र के भाग जाने के बाद कुछ छात्र स्थानीय लोहा घाट थाने पहुंचे। छात्रों ने मौके पर मौजूद एसओ जसबीर सिंह चौहान को घटना की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने भागे हुए छात्र की खोज बीन करी तो पता चला की वह विद्यालय परिसर में ही मौजूद है। इस पूरे घटनाक्रम के बीच विधालय के  प्रधानाचार्य गोपाल राम भी थाने पहुंचे। वह किसी तरह आक्रोशित छात्रों को समझा बुझा कर विद्यालय ले गए। इस पूरे मामले पर सीओ विपिन पंत ने कहा कि छात्रों की ओर से अभी कोई तहरीर नहीं आई है।तहरीर मिलने के बाद आवश्यक कार्यवाही की जाएगी। उधर, वार्डन महेंद्र सिंह घरती ने छात्रों की ओर से लगाए आरोपों को निराधार बताया है।

Related posts

ऑस्कर लेकर भारत लौटे जूनियर एनटीआर, हैदराबाद एयरपोर्ट पर हुआ जोरदार स्वागत

Live Bharat Times

भारतीय बाजार मे टाटा मोटर्स अपनी नई Suv Blackbird लान्च करेगी

Live Bharat Times

केरल: बीजेपी नेता और स्वतंत्रता सेनानी अय्यप्पन पिल्लई का निधन, 107 साल के थे

Live Bharat Times

Leave a Comment