Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

मुख्यमंत्री योगी ने दिया उत्तर प्रदेश पुलिस को दीपावली का तोहफा, इस भत्ते में किया इजाफा

उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने अपने कर्तव्यों को निभाते हुए जान गँवा देने वाले पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए पुलिसकर्मियों को 500 रुपये मोटरसाइकिल भत्ता दिए जाने का ऐलान किया है। आज शुक्रवार को रिजर्व पुलिस लाइन, लखनऊ में ‘पुलिस स्‍मृति दिवस परेड’ को संबोधित करते हुए मुख्‍यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, ‘‘उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से पुलिसकर्मियों को दिये जाने वाले 200 रुपये साइकिल भत्ते को बढ़ाकर 500 रुपये मोटर साइकिल भत्ता किये जाने की घोषणा करता हूं।’’उन्‍होंने बताया कि शासन द्वारा पुलिस कर्मियों को ई-पेंशन पोर्टल से जोड़ने का भी निर्णय लिया गया है। योगी ने कहा कि पुलिसकर्मियों का पांच लाख रुपये तक का चिकित्सा बिल जिसकी स्वीकृति अभी तक शासन के द्वारा होती थी, उसके लिए अब पुलिस महानिदेशक को अधिकृत कर दिया गया है।

पुलिस स्‍मृति दिवस पर अपने संबोधन में बोलते हुए सीएम ने कहा कि वीरता और सेवा के जिस पवित्र भाव को लेकर हमारी सेना, अर्द्धसेना और पुलिस बल के जवान अपने जीवन का संकल्प बनाकर देश की बाह्य सुरक्षा हो या आंतरिक सुरक्षा, उसे बनाए रखने के जिस निष्ठा के साथ कार्य करते हैं, यह पुलिस स्‍मृति दिवस उसके प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करने और जवानों के प्रति नमन का अवसर है। उन्‍होंने कहा कि हमारे जांबाज पुलिसकर्मियों का सर्वोच्च बलिदान हमें कर्तव्‍य पथ पर पूर्ण निष्ठा, मनोयोग और दायित्व बोध के साथ आगे बढ़ते रहने की प्रेरणा देता है। उन्‍होंने प्रयागराज कुंभ-2019, लोकसभा चुनाव-2019, विधानसभा चुनाव-2022 और इसके पहले पंचायत चुनावों को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए राज्य पुलिस की सराहना की।

Related posts

उत्तराखण्ड राज्य से कई लेखक, एक्टर, फिल्म प्रड्यूसर, एवं फिल्मों के क्षेत्र में कार्य करने वाले कई नामी चेहरे: विशेष प्रमुख सचिव सूचना श्री अभिनव कुमार

Live Bharat Times

2 और बब्बर खालसा आतंकवादियों की गिरफ्तारी: एक फिरोजपुर से और दूसरा फरीदकोट से, जो सीमा पार सामान लाने में मदद कर रहा था।

केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ा सकती है सरकार, जल्द लिया जाएगा फैसला

Live Bharat Times

Leave a Comment