Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़भारत

रांची एयरपोर्ट पर 14 करोड़ की लागत से दो नए एयरोब्रिज का लोकार्पण।

रांची – रांची एयरपोर्ट पर दो नए एयरोब्रिज का लोकार्पण एयरपोर्ट सलाहकार समिति के अध्यक्ष सह लोकसभा क्षेत्र के सांसद संजय सेठ और हटिया के विधायक नवीन जायसवाल ने किया। दोनों एयरोब्रिज का निर्माण लगभग ₹14 करोड़ की लागत से किया गया है। इस दौरान सांसद ने इस एयरोब्रिज से आने वाले यात्रियों का फूल देकर स्वागत किया। एयरपोर्ट निदेशक केएल अग्रवाल ने बताया कि पूर्व में इस एयरपोर्ट पर सिर्फ दो एयरोब्रिज काम कर रहे थे। दो नए एयरोब्रिज के निर्माण से यात्री सुविधाओं में विस्तार होगा। इस दौरान सांसद ने एयरपोर्ट परिसर का निरीक्षण भी किया और यात्री सुविधाओं के विस्तार को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
एयरपोर्ट सलाहकार समिति की बैठक सांसद संजय सेठ की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में प्रमुख रूप से हटिया विधायक नवीन जायसवाल, एयरपोर्ट डायरेक्टर के० एल० अग्रवाल, सलाहकार समिति के सभी सदस्य और एयरपोर्ट से जुड़े अधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। इस बैठक में एयरपोर्ट में ट्रैफिक व पार्किंग व्यवस्था दुरुस्त करने, यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं हो, इसका ध्यान रखने पर विशेष चर्चा हुई। सदस्य भानु जालान ने एयर एंबुलेंस से संबंधित जानकारी के लिए सूचना बूथ लगाने, यात्री सुविधाओं में विस्तार करने और राजस्व के क्षेत्र में ध्यान देने को भी आवश्यक बताया। एयरपोर्ट की वेबसाइट को भी अपडेट रखने का सुझाव दिया। वहीं अन्य सदस्यों ने एयरपोर्ट में यात्रियों के ठहरने की व्यवस्था, आवाजाही की व्यवस्था दुरुस्त करने से संबंधित सुझाव दिए। सांसद संजय सेठ ने इस बैठक में बताया कि यह एयरपोर्ट देश के प्रमुख एयरपोर्ट में शामिल है, जो सुखद बात है। शीघ्र ही एयरपोर्ट का विस्तार हो, इस दिशा में सरकार और हम सब मिलकर काम कर रहे हैं। एयरपोर्ट के अधिकारियों ने बताया की राज्य सरकार से भी संबंधित कई मुद्दे सामने आए हैं, जिसका समाधान आवश्यक है ताकि एयरपोर्ट का और बेहतर विकास हो सके। इस पर सांसद ने सार्थक पहल करने की बात कही।
रांची से सब्जियों और फलों को देश के विभिन्न हिस्सों में भेजने के लिए एयर कार्गो के व्यापक प्रचार-प्रसार करने की आवश्यकता पर भी बल दिया गया। वहीं सांसद सहित सभी सदस्यों ने एक स्वर से रांची से देवघर, बनारस, दरभंगा के लिए हवाई सेवा शुरू करने का सुझाव दिया। इस पर विभिन्न एयरलाइन से जुड़े अधिकारियों ने आश्वस्त किया कि सभी एयरलाइंस कंपनियां इस क्षेत्र में विचार कर रही हैं और बहुत जल्द सार्थक परिणाम भी सामने आएगा। एयरपोर्ट के आस-पास के गांव के समुचित विकास पर चर्चा हुई और सर्वसम्मति से यह बात कही गई कि सीएसआर निधि से एयरपोर्ट के आसपास के गांव का ही विकास हो, इस दिशा में सब लोग साथ मिलकर काम करें। प्रमुख रूप से अध्यक्ष श्री सेठ ने निर्देश दिया कि 15 नवंबर को महामहिम राष्ट्रपति के रांची आगमन को लेकर एयरपोर्ट प्रबंधन के द्वारा विशेष व्यवस्था की जानी चाहिए।
उनके विशेष स्वागत की व्यवस्था एयरपोर्ट प्रबंधन के द्वारा हो, इस दिशा में हम सबको काम करना चाहिए। महामहिम का झारखंड से एक अलग ही लगाव रहा है। राष्ट्रपति बनने के बाद वह पहली बार झारखंड आ रही हैं, ऐसे में यह हम सबकी जिम्मेदारी है कि हम उनका जोरदार स्वागत करें। बैठक के अंत में सांसद ने देश की आर्थिक, राजनीतिक और सामाजिक प्रगति के लिए बाधा बनी भ्रष्टाचार को समाप्त करने के लिए सभी सदस्यों को सत्यनिष्ठा प्रतिज्ञा की शपथ दिलाई। इस बैठक में प्रमुख रूप से सदस्य भानु जालान, छवि विरमानी, राम प्रसाद जालान, आशीष भाटिया, उमेश शंकर राय सहित कई प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

More news to explore

Related posts

समाजवादी पार्टी ने कैराना से गैंगस्टर को दिया टिकट, भाजपा नेता ने सुप्रीम कोर्ट में दायर कि याचिका

Live Bharat Times

जम्मू कश्मीर: घाटी में हिंसा के बाद गृह मंत्री अमित शाह ने की एक घंटे की बैठक, आतंकियों के खात्मे की योजना, भेजी विशेषज्ञ टीम

Live Bharat Times

बच्चो में फैल रहा है स्कारलेट फीवर। जाने सारे लक्षण।

Admin

Leave a Comment