Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
Otherब्रेकिंग न्यूज़

मध्यप्रदेश में खराब सड़क पर नितिन गडकरी ने माफी मांगी।

जबलपुर।

मध्यप्रदेश में बनाई जा रही खराब सड़क पर केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने माफी मांगी। उन्होंने कहा- अगर गलती है तो इसके लिए माफी भी मांगनी चाहिए। बरेला से मंडला तक 400 करोड़ रुपए की लागत से 63 किलोमीटर का टू लोन रोड बन रहा है, इससे संतुष्ट नहीं हूं। अधिकारियों से कहा है कि सड़क का जितना काम बाकी है, उसे सस्पेंड कर दो। पुराने काम को रिपेयर करो। नया टेंडर निकालो। जल्दी ये रोड अच्छा और पूरा करके दो। अभी तक आपको जो तकलीफ हुई है, इसके लिए मैं क्षमा मांगता हूं। गडकरी मंडला में सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने मंडला में 1261 करोड़ रुपए की लागत से 329 किमी लंबे 5 राष्ट्रीय राजमार्ग का शिलान्यास किया। वे महाकौशल में 5,315 की लागत से बनने वाली 543 किलोमीटर की सड़कों का शिलान्यास और लोकार्पण करने आए हैं।

वे जबलपुर को भी 4054 करोड़ रुपए की सौगात देंगे। इसमें 214 किमी लंबे 8 राष्ट्रीय राजमार्ग शामिल हैं। गडकरी ने कहा कि विकास के लिए रोड अच्छे होने चाहिए। कान्हा राष्ट्रीय उद्यान पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है। यहां की कनेक्टिविटी बेहतर की जाएगी। वनवासियों के लिए जो सामाजिक-आर्थिक-शैक्षणिक तौर पर पिछड़े हैं, उनका विकास करना राज्य एवं केंद्र सरकारों की प्राथमिकता है। इसके लिए रोड अच्छे बनने चाहिए। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, गडकरी जी से मैंने कान्हा नेशनल पार्क को सीधे रोड से जोड़ने और नेशनल हाईवे बनाने का आग्रह किया है, ताकि हमारे यहां बड़ी संख्या में पर्यटक आएं और हमारे लोगों को बड़ी संख्या में रोजगार मिल सके।

Related posts

तीसरी तिमाही में देश की जीडीपी वृद्धि दर और गिरकर 4.6 प्रतिशत रहने की संभावना

Live Bharat Times

झारखंड: अपहरण के 24 घंटे में ही शख्स को पुलिस ने किया बरामद, 3 आरोपी गिरफ्तार, 8 फरार

Admin

अमिताभ बच्चन ने ‘केबीसी’ में पायजामा में लुक की कहानी सुनाई, कहा- ‘थोड़ा सा वेंटिलेशन जरूरी’

Live Bharat Times

Leave a Comment