Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

आजसू पार्टी के जिला कार्यसमिति की हुई बैठक ,लिए गए कई आवश्यक निर्णय

बोकारो – आजसू पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार जिला कार्यसमिति की बैठक आजसू पार्टी के जरीडीह प्रखंड कार्यालय,जैनामोङ मोङ में होगा।इस बैठक में मुख्य रूप से पार्टी के केंद्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व मंत्री उमाकान्त रजक एवं केंद्रीय महासचिव सह गोमिया के विधायक डा• लम्बोदर महतो उपस्थित रहेंगे।इस की जानकारी आजसू पार्टी के जिला प्रवक्ता प्रकाश कुमार शर्मा ने दी।

शर्मा ने कहा कि पार्टी पूर्व में आयोजित की गई कार्यो जैसे धनसंग्रह-जनसंग्रह,सभी अनुषंगी ईकाई का पुनर्गठन,प्रमंडलीय स्तरीय कार्यक्रम जैसे कार्यक्रम की समीक्षा की जाएगी तथा भावी कार्यक्रम नगर निकाय चुनाव में ओबसी आरक्षण को खत्म करने के विरोध में 17 नवम्बर को राज्यव्यापी आंदोलन,18 नवम्बर को आजसू पार्टी की केंद्रीय कमिटि की बैठक,अखिल झारखंड श्रमिक संघ का राज्यस्तरीय सम्मेलन 20 नवम्बर को बेरमो में,बुद्धिजीवी मंच का राज्यस्तरीय सम्मेलन 27 नवम्बर राँची में,महिला संघ का राज्यस्तरीय सम्मेलन 4 दिसंबर कोकोनार डैम क्षेत्र,मांडू में को लेकर चर्चा की जाएगी।

इस बैठक में जिला कमिटि के सदस्य,केंद्रीय कमिटि के सदस्य,सभी अनुषंगी ईकाई के जिलाध्यक्ष एवं सचिव,सभी प्रखंड एवं नगर के अध्यक्ष एवं सचिव तथा जिला परिषद सदस्य,प्रमुख एवं उपप्रमुख उपस्थित रहेंगे।

Related posts

भारत जोड़ों यात्रा में राहुल गांधी राजस्थान में सबसे लंबा सफर तय करेंगे

Live Bharat Times

आश्रम 3′ की कविता ने इंटरनेट पर लगाया बोल्डनेस का तड़का, बिकिनी पहनकर बिखेरी अदाएं

Admin

Dr. Ram Manohar Lohia Institute Of Medical Sciences ने Senior Residents पदों के लिए भर्ती की प्रक्रिया शुरू, ये रहा आवेदन का डायरेक्ट लिंक।

Admin

Leave a Comment