Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

महिला ने मरे हुए पति का डेढ़ करोड़ का बीमा करवा कर क्लेम उठा लिया!

मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के पलासिया थाना क्षेत्र में एक महिला द्वारा अपने मरे हुए पति का डेढ़ करोड़ रुपए का बीमा क्लेम उठा लेने का मामला सामने आया है ।
बीमा एजेंट की मदद से अपने पति के लिए डेढ़ करोड़ की पॉलिसी खरीदी और पति की मौत के बाद बीमा कंपनी से रुपए वसूल लिए।

जब कंपनी ने जांच की तो यह जानकारी सामने आई कि बीमा पॉलिसी लेने के कुछ समय पहले ही उसका पति मर चुका था। वहीं बीमा कंपनी  के अधिकारियों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कर आरोपी महिला के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।

वर्ष 2012 में जब बीमा पॉलिसी ली गई उसके 14 दिन बाद आरोपी के पति तुकाराम की मौत हो गई। वहीं महिला ने कंपनी से क्लेम कर 16,000,000 का क्लेम भी सेटल करवा लिया लेकिन कंपनी ने जब जांच की तो उन्हें मालूम पड़ा कि तुकाराम की मौत पॉलिसी लेने के 15 दिन पहले ही हो गई थी। जिसके बाद बीमा एजेंट कंपनी ने आरोपी महिला के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।
पलासिया थाना क्षेत्र में फरियादी अभिनव कृष्ण त्रिपाठी की शिकायत पर आरोपी राम फूलबाई निवासी देवास और बद्री लाल के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज हुआ है। फरियादी अभिनव श्रीराम लाइफ इंश्योरेंस के अफसर है और उन्होंने यह शिकायत दर्ज कराई थी कि आरोपी फूलबाई ने अपने पति तुकाराम के लिए एक बीमा पॉलिसी का प्लान लिया था।

Related posts

कार्तिक आर्यन ने ऋतिक रोशन की बहन से तोड़ा रिश्ता, साथ मनाई थी दिवाली

Admin

हार्दिक पटेल की BJP में एंट्री: दोपहर 12 बजकर 39 मिनट पर जीत के मौके पर बीजेपी में शामिल हुए हार्दिक ने रोड शो किया; बोले- घर वापसी

Live Bharat Times

अपर्णा यादव का बड़ा बयान: ‘राम के नाम पर नहीं तो क्या…’

Live Bharat Times

Leave a Comment