Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
राज्य

यूपी के कानपुर में पीएफआई के ठिकानों पर एनआईए की छापामारी।

कानपुर यूपी। कानपुर के हिंसा के बाद PFI कनेक्शन सामने आई। मंगलवार को NIA की टीम ने दलेलपुरवा में 3 जगह पर छापामारी की। 2 संदिग्ध हिरासत में लिए गए हैं। कहा जा रहा है कि जहां पर NIA की टीमें दस्तावेज खंगाल रही हैं। वो सभी PFI के दफ्तर हैं। फिलहाल लोकल थानों की पुलिस इस मामले में कुछ कहने से बच रही है। NIA के अधिकारियों के मुताबिक जांच खत्म होने के बाद ही आधिकारिक तौर पर कुछ कहा जाएगा। यहां ये भी अहम है कि टेरर फंडिंग के मामले में NIA लगातार PFI के सदस्य रहे लोगों पर शिकंजा कस रहा है। सूचना आ रही है कि आजमगढ़ में भी NIA की टीमें छापामारी कर रही है।टीम ने PFI से जुड़े रहे 5 लोगों के बारे में जानकारी जुटाई है। लोकल पुलिस पहले से PFI से जुड़े लोगों के बारे में ब्योरा जुटा रही है। इसी सिलसिले में अनवरगंज थाने की पुलिस दलेलपुरवा में स्थित बेबी कंपाउंड में पहुंची। जहां पुलिस ने 2 लोगों के बारे में जानकारी की है। यह दोनों को संदिग्ध मानते हुए हिरासत में लिया गया है।बता दें कि हाल ही में जुमे की नमाज के दिन कानपुर के बेकनगंज इलाके में पुलिस हिंसा हुई थी। इस मामले में PFI कनेक्शन सामने आया था। कानपुर में एमएमए जौहर फैंस एसोसिएशन के अध्यक्ष हयात जफर हाशमी सहित कुछ स्थानीय नेताओं ने जुमे की नमाज के दिन बंद बुलाया था। पैगंबर मोहम्मद के अपमान के खिलाफ जुलूस निकाला गया था। दुकानें बंद कराने के प्रयास के दौरान दो समुदायों के लोग आपस में भिड़ गए।

Related posts

यूपी विधानसभा चुनाव: किसानों और बहू को बड़ा तोहफा देने की तैयारी में योगी सरकार, राज्य कर्मचारियों को भी मिल सकता है ये बड़ा तोहफा

Live Bharat Times

‘आजादी के 75 साल बाद भी कई जिले पीछे छूटे, अब दिखा रहे हैं अच्छा काम’- जिला अधिकारियों से बातचीत में बोले पीएम मोदी

Live Bharat Times

मध्यप्रदेश: ठंड में ठिठुर रहा मध्यप्रदेश, यहां से हो सकती है मावठा के एंट्री

Admin

Leave a Comment