Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़हेल्थ / लाइफ स्टाइल

रोजाना पिएं हरे धनिये का जूस, इससे मिलेंगे अनेक सेहतमंद फायदे

हरे धनिए के बारे में लगभग सभी लोगों को पता ही होगा। इसका इस्तेमाल भारतीय रसोई में बहुत ज्यादा किया जाता है। सब्जी और दाल का स्वाद बढ़ाने के लिए हम उस में हरा धनिया डालते हैं। हरा धनिया हमारी सेहत के लिए बहुत ज्यादा फायदेमंद है। हरे धनिए में पोटेशियम, मैग्नीशियम, कैल्शियम और आयरन जैसे अनेक पोषक तत्व पाए जाते हैं। इस वजह से इसका सेवन हमारे लिए लाभदाई होता है। अगर आप धनिया का जूस बनाकर पीते हैं तो यह और भी गुणकारी होता है। धनिया का जूस बनाने के लिए आप धनिया को काट लें। अब इसमें पानी डालकर इसे ग्राइंड कर लें। अगर आप चाहे तो इस में अदरक का रस भी डाल सकते हैं। इसमें थोड़ा नींबू का रस और नमक डालकर इसका सेवन किया जा सकता है।
धनिया का जूस पीने से आप का पाचन तंत्र दुरुस्त होता है। अगर आपको पेट से जुड़ी समस्याएं है तो वह दूर होती है। गैस, अपच या फिर एसिडिटी जैसी समस्याओं में राहत मिलती है। इसके अलावा धनिया का जूस पीने से आपकी शरीर के विषाक्त पदार्थ बाहर निकल जाते हैं। धनिया का जूस पीने से दिल का स्वास्थ्य अच्छा रहता है। इससे गुड कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है और बैड कोलेस्ट्रॉल कम होता है। अगर आपको नींद ना आने की समस्या है तो भी जानिए गन्ने का जूस आपके लिए फायदेमंद होगा। इससे आपको अच्छी नींद आने लगेगी। अगर आप इसे अपने डाइट में शामिल करते हैं तो आपका ब्लड शुगर लेवल भी कंट्रोल में रहता है। इसके अलावा धनिये के जूस का सेवन से अपनी हड्डियां भी मजबूत बनती है।

Related posts

ऋषिकेश : सीएम धामी आज करेंगे शैक्षणिक और प्रशासनिक भवन का शिलान्यास

Live Bharat Times

“मोदी सरकार सीएम केसीआर, उनके परिवार को निशाना बना रही है…”: ओवैसी

Live Bharat Times

पीएम नरेंद्र मोदी पहुंचे जापान, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन से की मुलाकात

Live Bharat Times

Leave a Comment