Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

MP में प्रॉपर्टी डीलर ने किया रेप: शादीशुदा महिला को रिसेप्शनिस्ट की नौकरी का झांसा देकर बुलाया था होटल, केस दर्ज

मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले में प्रॉपर्टी डीलर पर रेप का केस दर्ज हुआ है। प्रॉपर्टी डीलर शुभम यादव ने विवाहिता को रिसेप्शनिस्ट की नौकरी का झांसा देकर रेलवे स्टेशन के पास होटल में बुलाया था, जहां उसने दुष्कर्म किया। घटना की शिकायत के बाद पुलिस ने प्रॉपर्टी डीलर शुभम यादव के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
ग्वालियर के दीनदयाल नगर क्षेत्र की रहने वाली विवाहिता की मुलाकात भितरवार के रहने वाले शुभम यादव से हुई थी. शुभम यादव प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता है। शुभम ने उसे रिसेप्शनिस्ट की नौकरी पर रखने का झांसा दिया और इंटरव्यू के लिए पड़ाव थाना इलाके के एक होटल में बुलाया, यहां कमरे में जान से मारने की धमकी देकर विवाहिता के साथ दुष्कर्म किया।
जब विवाहिता अपने घर पहुंची तो अपने परिजनों को आपबीती सुनाई और उसके बाद थाने पहुंचकर एफआईआर दर्ज कराई है। पड़ाव थाना पुलिस ने आरोपी शुभम यादव के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज करते हुए उसकी गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए हैं।

Related posts

किसान की उपज की राशि को छीनकर भागने वाले लुटेरे को पकड़ने वाले किसान व सुरक्षाकर्मियों को एएसपी ने किया सम्मानित।

Admin

भारत जोड़ों यात्रा में राहुल गांधी राजस्थान में सबसे लंबा सफर तय करेंगे

Live Bharat Times

कैसे करें इन सुपरफूड्स का सेवन! वजन तेजी से कम होने लगेगा, और भी कई फायदे हैं

Admin

Leave a Comment