Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजन

200 करोड़ मनी लॉन्ड्रिंग मामला, जैकलीन फर्नांडिस की 15 नवंबर तक बढ़ी अंतरिम जमानत

200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज की जमानत याचिका पर दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में सुनवाई हुई। मामले की सुनवाई करते हुए पटियाला हाउस कोर्ट ने अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज की अंतरिम जमानत 15 नवंबर तक बढ़ा दी है। उस दिन नियमित जमानत पर आदेश सुनाया जाएगा। इसे बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीस के लिए बड़ा राहत माना जा रहा है।

ईडी की जांच पर जैकलीन ने कहा- सारे आरोप बेबुनियाद
जैकलीन ने कोर्ट में सुनवाई के दौरान कहा कि ‘मैं अपने काम से विदेश जाती थी, लेकिन मुझे विदेश जाने से रोक दिया गया। मुझे अपने परिवार के सदस्यों से भी नहीं मिलने दिया गया। मैंने इन सभी मामलों के संबंध में जांच एजेंसी को ईमेल किया है, लेकिन उन्होंने जवाब देने की भी जहमत नहीं उठाई। यह आरोप लगाते हुए कि मैं देश से भागने जा रही हूं, उन्होंने एलओसी (लुकआउट सर्कुलर) जारी कर मुझे रोक दिया। ईडी के सभी आरोप निराधार हैं।

ईडी ने कहा- एक्ट्रेस ने की भागने की कोशिश
प्रवर्तन निदेशक ने कहा कि जैकलीन ने दिसंबर 2021 में देश से भागने की कोशिश की थी। वह श्रीलंका और अन्य देशों में बसने की सोच रही थी। वह फिर से भागने की कोशिश करेगी। ईडी के इस बयान को सुनकर कोर्ट ने सवाल किया कि अगर उनके खिलाफ सबूत हैं तो जैकलीन को गिरफ्तार क्यों नहीं किया गया।

Related posts

GRSE Recruitment 2023 ने Manager ओर Deputy Manager पदों के लिए भर्ती की प्रक्रिया शुरू, ये रहा आवेदन का डायरेक्ट लिंक।

Admin

ऑस्कर अवॉर्ड 2022: समारोह में विल स्मिथ को थप्पड़ मारने वाले क्रिस रॉक के नाम चार ग्रैमी अवॉर्ड, 1984 में की थी करियर की शुरुआत

Live Bharat Times

ज्ञानवापी के पांच केस की पावर ऑफ अटॉर्नी सीएम योगी को।

Admin

Leave a Comment