Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
खेलब्रेकिंग न्यूज़

क्या पाकिस्तान क्रिकेट टीम द्वारा पाएगी T20 वर्ल्ड कप का इतिहास

बाबर आजम की अगुवाई में पाकिस्तान की क्रिकेट टीम के टी20 विश्व कप फाइनल में पहुंचने के साथ ही लगभग उसी तरह का मंच तैयार हो गया है जैसा कि तीस साल पहले करिश्माई कप्तान इमरान खान की अगुवाई वाली टीम के साथ यहां हुआ था। बाबर अपने देश को पहला वैश्विक खिताब दिलाने वाले इमरान की बराबरी करने से एक कदम दूर है।

इमरान ने 39 साल की उम्र में 1992 में अपने नेतृत्व कौशल से ग्रहम गूच की अगुवाई वाली बेहद मजबूत इंग्लैंड की टीम को मेलबर्न के इसी मैदान में शिकस्त देकर पाकिस्तान को वनडे विश्व कप का चैम्पियन बनाया था।इमरान जैसा कमाल कर पाएंगे बाबर

ऑक्सफोर्ड में पढ़ाई करने वाले इमरान का रुतबा और रवैया बाबर से काफी अलग था लेकिन बाबर अपने देश के सबसे बड़े खेल नायकों में एक की बराबरी करने के करीब है। इमरान उस टीम के हर खिलाड़ी के लिए ‘कप्तान’ थे और टीम को उनके हर फैसले को मानती थी। बाबर का रूतबा एक सहयोगी या भाई की तरह है, जो एक मुश्किल में फंसे खिलाड़ियों का भी हौसला बढ़ता है।
इमरान 25 मार्च 1992 को जब गूच के साथ टॉस के लिए मैदान पर गए तो उन्होंने सफेद गोल गले की टी-शर्ट पहनी हुई थी, जिस पर एक कोने पर बाघ की तस्वीर थी। उस विश्व कप में भी पाकिस्तान टीम टूर्नामेंट से लगभग बाहर हो गई थी लेकिन किस्मत और फिर शानदार खेल के दम पर फाइनल तक पहुंची। ग्रुप चरण में लगातार तीन मैच हारने के बाद चौथे मैच में टीम 74 रनों पर ऑलआउट हो गई थी।

Related posts

शाहरुख की ‘पठान’ की सफलता के बाद आमिर अब एक एक्शन फिल्म का कर रहे इंतजार

Live Bharat Times

आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में अभिनेत्री पायल रोहतगी बूंदी एसीजेएम कोर्ट पेश

Live Bharat Times

राजस्थान में बड़ा रेल हादसा, सूर्यनगरी एक्सप्रेस के 14 डिब्बे पटरी से उतरे, 24 यात्री हुए घायल, हादसे के बाद 12 ट्रेनों को डायवर्ट किया गया

Admin

Leave a Comment