

MS Dhoni :
धोनी ने हर बार संन्यास को लेकर कहा है कि वह चेन्नई में खेलकर ही संन्यास लेना चाहते हैं. इस साल भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड होम और अवे वाले फॉर्मेट की वापसी करा रही है. तीन साल बाद टीमें होम और अवे मुकाबले खेलती दिखेंगी. ऐसे में धोनी के पास चेन्नई की होम क्राउड के सामने खेलने का मौका होगा.
पिछले तीन साल से केवल आईपीएल ही खेल रहे धोनी इस बार क्रिकेट को फाइनली अलविदा कह सकते हैं. धोनी की उम्र 41 साल हो चुकी है और उनके पास अपने करियर में अब हासिल करने के लिए कुछ भी नहीं बचा है.
भारतीय टीम के साथ काम करेंगे धोनी?
कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि आईपीएल से संन्यास लेने के बाद धोनी भारतीय टीम के साथ काम करेंगे. ऐसा बताया जा रहा है कि बीसीसीआई टी20 टीम को मजबूत बनाने के लिए धोनी के अनुभव का इस्तेमाल करना चाहती है. पिछले साल खेले गए टी20 वर्ल्ड कप के लिए धोनी को भारतीय टीम का मेंटोर बनाया गया था. हालांकि, इस बार उन्हें अलग तरह की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है. धोनी को कुछ निश्चित खिलाड़ियों के साथ काम करने के लिए बोला जा सकता है जिससे टी20 में टीम निर्भीक होकर खेलना शुरू कर दे.
