Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़भारत

दिल्ली नगर निगम चुनाव को लेकर व्यापारियों के साथ 100 मीटिंग करेगा आप ट्रेड विंग

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी (आप) की ट्रेड विंग अगले 15 दिनों में दिल्ली के बाजारों में 100 से अधिक मीटिंग करने वाली है। इसमें दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) चुनाव में ‘आप’ के लिए वोट मांगे जाएंगे। आप ट्रेड विंग के संयोजक बृजेश गोयल और अध्यक्ष सुभाष खंडेलवाल ने बताया कि ये छोटी-छोटी मीटिंग होंगी। इसमें अधिक से अधिक व्यापारियों से संवाद करने का प्रयास होगा। प्रत्येक मार्केट में 2 से 5 मीटिंग होगी , खारी बावली, नया बाजार, भागीरथ पैलेस, सदर बाजार, चावड़ी बाजार, कश्मीरी गेट, करोल बाग, कमला नगर, राजौरी गार्डन, लाजपत नगर, कनॉट प्लेस, नेहरू प्लेस, रोहिणी, शाहदरा और पीतमपुरा जैसे मार्केट में जाएंगे। एसोसिएशंस के दफ्तर में ‘आप’ के एजेंडे को रखेंगे।
दिल्ली में ‘आप’ ने 30 से ज्यादा व्यापारियों को टिकट दिया है। कारोबारियों की बहुत सी समस्याएं हैं, जो एमसीडी से जुड़ी हैं। इंस्पेक्टर राज से मुक्ति मिलेगी, बाजारों को सुंदर बनाएंगे, पार्किंग की समस्या का स्थायी और व्यवहारिक समाधान होगा , निगम की टूटी सड़कों और गलियों को ठीक करेंगे, कन्वर्जन शुल्क और पार्किंग शुल्क खत्म किया जाएगा। सील दुकानों को खुलवाया जाएगा। सभी किस्म के लाइसेंस देने की प्रक्रिया आसान और ऑनलाइन होगी।
साफ-सुथरे वेडिंग जोन होंगे, तो बाजार अपने आप सुंदर दिखेंगे। इस बार निगम चुनाव में महिलाओं की भी 50 प्रतिशत भागीदारी है। महिला व्यापारियों के भी अपने मुद्दे हैं, बुटीक संचालक, ब्यूटी पार्लर एवं सैलून ऑपरेटर, ई-कॉमर्स, फैशन डिजाइनर, कॉस्मेटिक्स, जूलरी जैसे सेक्टर में महिलाएं काम करती हैं , महिला व्यापारियों के साथ अलग से मीटिंग की जाएगी और उनके सुझावों को घोषणा पत्र में शामिल किया जाएगा , बृजेश गोयल ने बताया कि व्यापारियों के लिए अलग से ट्रेड विंग घोषणा पत्र जारी करेगी। ये कारोबारियों से बातचीत के आधार पर तैयार किया जाएगा।

Related posts

भारतीय सेना में 7,000 से अधिक अधिकारी रिक्तियां लंबित: लोकसभा में MoS रक्षा ने कहा

Admin

छोटी आंखों में करें ऐसा मेकअप, आंखें दिखेंगी बड़ी और खूबसूरत

Live Bharat Times

IPL २०२३ – 5 मार्च से रोयल्स का गुहावटी में लगेगा केम्प

Live Bharat Times

Leave a Comment