Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़भारत

Shraddha Murder Case: पहली बार कहां मिले श्रद्धा-आफताब, कैसे बढ़ीं नजदीकियां? ऐसे कड़ी से कड़ी जोड़ेगी दिल्ली पुलिस

Delhi Murder Case:

 श्रद्धा वालकर मर्डर केस में हर दिन नए खुलासे सामने आ रहे हैं. दिल्ली पुलिस ने अपनी जांच भी तेज कर दी है. लेकिन कई ऐसे सवाल हैं, जिनके जवाब का पुलिस को इंतजार है. इसी को लेकर दिल्ली पुलिस मुंबई पहुंची है. सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली पुलिस मुंबई इसलिए पहुंची है ताकि:

  • आफताब और श्रद्धा मामले की टाइमलाइन बनाई जा सके
  • आफताब के दावों को वेरिफाई किया जा सके
  • आफताब और श्रद्धा के कॉमन दोस्तों के बयान दर्ज करने और सबूत इकट्ठा करने के लिए
  • आफताब और श्रद्धा के परिवार और रिश्तेदारों से पूछताछ करने के लिए
  • हत्या के बाद आफताब दो बार मुंबई आया था उससे जुड़ी जानकारी के लिए

दिल्ली पुलिस जानना चाहती है कि श्रद्धा और आफताब डेटिंग ऐप पर मैच होने के बाद पहली बार कहां मिले, उनके बीच कैसे नजदीकियां बढ़ीं. दरअसल श्रद्धा ने आफताब को मलाड इलाके में एक नौकरी दिलाने में मदद की थी. वहां इन दोनों का व्यवहार कैसा था, आफताब और श्रद्धा दोनों वसई इलाके में अपने परिवार के साथ रहते थे, वहां सोसाइटी में इनका बिहेवियर या इनसे जुड़ी कोई जानकारी भी पुलिस जुटाना चाहती है.

कड़ी से कड़ी जोड़ेगी पुलिस

इसी तर्ज पर, दोनों घर छोड़ने के बाद नायगांव के एक मकान में 11 महीने के लिए किराए पर रहे थे. फिर वसई में 11 महीने के लिए किराए पर शिफ्ट हुए. दोनों ही जगह खुद को शादीशुदा या मंगेतर बताया, उसकी कहानी भी पुलिस तलाशना चाहती है. इसी के बाद दिल्ली जाने का फैसला किया.

चूंकि दोनों के दोस्तों को इनके गांजा लेने की आदत, दोनों के बीच प्यार मोहब्बत के अलावा लड़ाई-झगड़े मारपीट के किस्से पता थे, लिहाजा उनसे भी बयान लिए जाएंगे. जबकि श्रद्धा ने वसई और मलाड में जिन डॉक्टरों को संपर्क किया था, उनसे भी पुलिस मिलकर कड़ी से कड़ी जोड़ेगी. पुलिस को उम्मीद है कि हत्या के असली वजह का कोई सुराग इससे मिल सकता है.

दो बार मुंबई आया था आफताब

इसके अलावा खास बात ये है कि श्रद्धा की हत्या को अंजाम देने के बाद आफताब दो बार मुंबई आया था. इसमें से एक बार वो अपने परिवार को वसई से कहीं और शिफ्ट करने आया था. इसी वक्त मानेकपुर पुलिस ने आफताब का मौखिक बयान दर्ज किया था. दूसरी बार आफताब जब मुंबई आया तब मानेकपुर पुलिस ने लिखित बयान दर्ज किया था. ऐसे में सबसे बड़ा सवाल ये है कि क्या इसी दौरान उसने मुंबई में कुछ सबूत नष्ट किए या नहीं. इसी जांच के लिए दिल्ली पुलिस मुंबई पहुंची है.

Related posts

बजट सत्र से पहले पायलट फिर उतरेंगे मैदान में: समर्थक नेताओं के क्षेत्रों में करेंगे सभाएं

Admin

अगर आप अपने चेहरे का खोया हुआ निखार लाना चाहते हैं तो यह नुस्खे अपनाएं

Live Bharat Times

घर लौटते ही गोटाबाया राजपक्षे का सिरदर्द बढ़ गया, उन्हें कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ा

Live Bharat Times

Leave a Comment