Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
धर्मं / ज्योतिषब्रेकिंग न्यूज़

घर की रसोई से जुड़े इन वास्तु उपायों पर एक नजर जरूर डालें

वास्तु शास्त्र में हर चीज के लिए खास नियम बताए गए हैं। हर चीज के लिए खास दिशा भी बताई गई है। अगर कोई भी व्यक्ति वास्तु के अनुसार घर की व्यवस्था करता है तो उसके जीवन के सारे दुःख दूर होते हैं। उसके जीवन में खुशहाली आती है। इसलिए वास्तु के नियमों का ध्यान रखना जरूरी है। अगर आपके घर में कोई भी चीज वास्तु के अनुसार नहीं है तो उसके लिए छोटे-मोटे उपाय अपनाए जा सकते हैं। आज हम आपको घर की किचन से जुड़े कुछ उपाय बताएंगे। किचन से जुड़े इन वास्तु नियमों का आप भी पालन जरूर करें। इससे आपके घर में पॉजिटिविटी बढ़ेगी। आइए इन नियमों के बारे में जानते हैं।
घर में खाना बनाने वाला चूल्हा मुख्य द्वार से नहीं दिखना चाहिए। अगर ऐसा है तो आप बीच में एक पर्दा लगा सकते हैं। इसके अलावा आप चूल्हे की जगह भी बदल सकते हैं। अगर आपके घर में चूल्हा और पानी एक सिद्ध है तो पानी का स्थान बदल दीजिए। इसके अलावा आप कोई पौधा भी रख सकते हैं। इससे वास्तु दोष दूर होगा। रोटी बनाने के बाद गैस के चूल्हे पर तवे को नहीं रखना चाहिए। ठंडा होने के बाद इसे कोने में या फिर बर्तन स्टैंड के पास रख देना चाहिए। गर्म तवे पर पानी के छींटे नहीं डालने चाहिए। इससे आपको अशुभ परिणाम मिलते हैं। आपके किचन में आटा और चावल कभी खत्म नहीं होने चाहिए। इसके खत्म होने से पहले ही आप दूसरे मंगवा लें। वास्तु के इन नियमों का ध्यान रखने पर आपका घर धन-धान्य से भरपूर रहेगा।

Related posts

बच्चे की बीमारी के लिए जिम्मेदार है मां-बाप का गुस्सा

Live Bharat Times

बिहार – कमाई 500 रुपये और आईटी विभाग ने थमा दिया 37.5 लाख रुपये का नोटिस

Live Bharat Times

श्रीलंका के खिलाफ शतक चुके रोहित, कप्तान ने वनडे में 9500 रन पूरे किए

Admin

Leave a Comment