Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

सीएम योगी आज सहारनपुर से निकाय चुनाव का बजाएंगे बिगुल

प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज रविवार को सहारनपुर में मौजूद रहेंगे। सीएम यहाँ निकाय प्रबुद्ध सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इसके साथ ही वह यहाँ से प्रदेश में होने वाले निकाय चुनाव का शंखनाद भी करेंगे। राजनितिक पंडितो का मानना है की सीएम निकाय चुनाव के साथ ही भाजपा के लिए लोकसभा चुनाव की जमीन भी तैयार करेंगे। गौरतलब है की अगले महीने प्रदेश में नगर निकाय चुनाव होने हैं। इसलिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सहारनपुर दौरा राजनितिक दृष्टिकोण से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि भारतीय जनता पार्टी द्वारा पिछले 8 साल से यानी  वर्ष 2014 से लेकर हर चुनाव का शंखनाद सहारनपुर से ही किया गया है। निकाय चुनाव पर मुख्यमंत्री की निगाहे भी जमी रहेंगी । यहां की लोकसभा सीट को लेकर भी भाजपा अपनी जमीन तैयार करने में लगी हुई है। इसलिए भी मुख्यमंत्री के दौरे पर सभी की निगाहें है।

मुख्यमंत्री योगी सहारनपुर में जनता रोड पर मौजूद  महाराज सिंह डिग्री कॉलेज के मैदान में निकाय प्रबुद्ध सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इसके साथ ही वे जनपद की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इन सबके बीच मुख्यमंत्री जनप्रतिनिधियों से भी मुलाकात करेंगे।सीएम योगी का कार्यक्रम था की वो सहारनपुर पहले हेलीकाप्टर से पहुँचने वाले थे लेकिन अब वे राजकीय वायुयान से आएंगे। कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री दोपहर दो बजे राजकीय वायुयान से सरसावा एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे। वहां से वो कार द्वारा अंबाला रोड, महानगर के घंटाघर और देहरादून रोड से होकर जनता रोड स्थित महाराज सिंह डिग्री कॉलेज के मैदान में सभा स्थल पर जाएंगे। सीएम के इस तरह अचानक कार द्वारा सभा स्थल पर पहुंचने की जानकारी मिलते ही स्थानीय प्रशासन तैयारियों में तेजी से जुट गया है। महानगर में अंबाला रोड, घंटाघर, देहरादून रोड पर जहाँ सड़के टूटी है उनको ठीक कराने का कार्य शुरु कर दिया गया है। मुख्यमंत्री जनपद में ढाई घंटा के करीब रहेंगे। सभा स्थल से वो कार द्वारा सरसावा एयरपोर्ट और वहां राजकीय वायुयान से लखनऊ जाएंगे।

Related posts

इंडियन-ब्रिटिश सिंगर और सॉन्ग राइटर रवीना मेहता ने हाल ही में साकेत मेहता (US Based Investor) संग शादी रचाई

Admin

लखनऊ। डबल्यूएचओ ने चार कफ सीरप को बताया जानलेवा,उत्तर प्रदेश में भी चार कफ सिरप को लेकर अलर्ट,

Live Bharat Times

IPL 2023: KKR Vs RR, कौन जीतेगा मैच, कौन होगा टॉप परफॉर्मर, जाने संभावित XI

Live Bharat Times

Leave a Comment