Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़भारत

उदयपुर में आयकर विभाग का छापा, उदयपुर में 35 ठिकानों पर सर्चिंग

उदयपुर में आयकर विभाग द्वारा एक दर्जन से ज्यादा टीमों ने दो रियल इस्टेट कारोबारियों के यहां बुधवार को छापेमारी की है। अल सबह से टीमें सर्च कर रही है। ये ग्रुप एक्मे और अरिहंत ग्रुप है। जो दोनों उदयपुर के सवीना क्षेत्र में जमीनों के कारोबार से जुडे़ है। एक्मे ग्रुप के निर्मल जैन और रमेश जैन मालिक है। अरिहंत ग्रुप के कालूलाल जैन मालिक है।

उदयपुर में 35 और मुम्बई के 2 ठिकानों पर एक साथ दबिश दी गई। इस ग्रुप से जुडे़ कई पार्टनर घरों पर भी टीमें सुबह पहुंच गई। सभी जगह टीमें डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के साथ ही बड़ी प्रॉपटी के दस्तावेज कर रही है। जयपुर इनकम टैक्स की यह टीम बताई गई है।
तीनों ही कारोबारियों के घरों पर उनके ग्रुप के कर्मचारियों से पूछताछ की जा रही है। टीम लंबी पूछताछ के जरिए हवाला के पैसों से खरीदी गई जमीनों के दस्तावेजों की जांच कर रही है। यही नहीं टीम आय के बारे में विस्तार से जानकारी ले रही हैं। उदयपुर में इन ग्रुप के पास एक हजार करोड़ से ज्यादा की प्रॉपर्टी हैं।

Related posts

पांच पहाड़ियों से घिरा हे पंच गिनी। प्रकृति का रमणीय स्थल।

Live Bharat Times

संतान प्राप्ति के लिए रखें व्रत पौष की पुत्रदा एकादशी का।

Admin

अगर आप भी बालों में शाइन लाना चाहते हैं तो घर पर ही इस खास हेयर पैक का करें इस्तेमाल

Admin

Leave a Comment