Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
Otherब्रेकिंग न्यूज़

सिक्ख समाज द्वारा मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ का कृपाण व सरोपा देकर सम्मान

ग़ाज़ियाबाद: कविनगर रामलीला मैदान में सिक्ख समाज द्वारा अल्पसंख्यक आयोग उ०प्र० के पूर्व सदस्य सरदार एस पी सिंह के नेतृत्व में सिक्ख समाज द्वारा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को कृपाण, शाल, सरोपा व गुरु तेग़ बहादुर जी का चित्र भेंट कर सम्मान किया गया। इस अवसर पर सरदार एस पी सिंह ने कहा कि योगी जी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार समाज के सभी वर्गों को सबका साथ सबका विकास व सबका विश्वास व सबका प्रयास की योजना के तहत सिक्ख गुरुओं को भी यथासम्मान देने का महत्वपूर्ण कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री व राज्यपाल आवास पर गुरुवाणी द्वारा सिक्ख गुरुओं व मानवता व धर्म की रक्षा के लिए उनकी व साहिबजादों की शहादत को प्रमुखता से सम्मान दिया गया। श्री सिंह ने कहा कि हिन्दू धर्म की रक्षा के लिए गुरु तेग़ बहादुर जी की शहादत को भुलाया नहीं जा सकता है। केंद्र व प्रदेश की सरकार ने सिक्ख गुरुओं को धर्म की रक्षा के लिये उनके द्वारा दिए गए बलिदान को सम्मान देने का कार्य किया है। योगी आदित्यनाथ के सम्मान के इस अवसर पर गुरुद्वारा जी ब्लॉक कविनगर के अध्यक्ष रविन्दर सिंह जौली व सी ब्लॉक कविनगर के अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह कालरा, गुरुद्वारा दशमेश दरबार, प्रताप विहार के सरंक्षक हरप्रीत सिंह जग्गी व गुरुद्वारा इंदरापुरम के अध्यक्ष गुरप्रीत सिंह रम्मी आदि ने मुख्यमंत्री को सम्मान देने का कार्य किया। सरदार एस पी सिंह ने इस मौक़े पर केन्द्रीय मंत्री जनरल वी के सिंह, महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा, क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनिवाल, प्रदेश सरकार में मंत्री नरेंद्र कश्यप व पूरे भाजपा संगठन का समाज को सम्मान देने के लिए आभार प्रकट किया।

Related posts

बॉडी केयर रूटीन: बॉडी केयर के लिए 6 सरल और प्रभावी टिप्स और एक शानदार शुरुआत

Live Bharat Times

Health Tips: शराब का नशा उतारना हो या कम करना हो बैड कोलेस्ट्रॉल, खाने में शामिल करें ये फल

Live Bharat Times

“जम्मू-कश्मीर में बदलाव का लाभ युवाओं तक पहुंच रहा है”: विदेश मंत्री

Admin

Leave a Comment