Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

मुख्यमंत्री आज अयोध्या में करेंगे रामायण मेले का सुभारम्भ, विकास कार्यो की भी करेंगे समीक्षा

उत्तर प्रदेश के अयोध्या जिले में आज से चार दिवसीय रामायण मेला शुरू होने जा रहा है। रामायण मेला समिति के संयोजक आशीष मिश्र ने बताया कि रविवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा चार दिवसीय रामायण मेले का उद्घाटन किया जाएगा। रामायण मेले के उद्धघाटन के अवसर पर रामनगरी के प्रमुख संत और धर्माचार्य भी वहां मौजूद रहेंगे। मुख्यमंत्री योगी अपने इस अयोध्या दौरे पर रामायण मेले के उद्धघाटन के साथ साथ विकास योजनाओं की समीक्षा भी करेंगे। इससे पहले, रामायण मेला समिति की ओर से आयोजित रामायण मेले में 10 दिवसीय राम बाजार एवं हस्तशिल्प प्रदर्शनी का उद्घाटन शनिवार को महंत अवधेश दास जी द्वारा किया गया इसके साथ ही रामायण मेले के तृतीय पोस्टर का विमोचन भी किया गया। प्रदर्शनी में एक जनपद एक योजना के तहत कई स्टाल लगाए गए हैं। इस अवसर पर कमलेश सिंह, शैलेंद्र मोहन मिश्र, सूर्य नारायण सिंह, नंद कुमार मिश्र, नागा राम लखन दास, जनार्दन उपाध्याय, श्रीनिवास शास्त्री सुरेंद्र सिंह, शिवम मिश्रा समेत अन्य मौजूद रहे।

Related posts

30 वर्षीय मॉडल की मुंबई में रहस्यमय तरीके से मौत, सुसाइड नोट में मांगी माफी

Live Bharat Times

सिद्धार्थ की शादी पर एक्स गर्लफ्रेंड आलिया ने किया पोस्ट, इंस्टा स्टोरी हुई वायरल

Admin

कच्चे दूध के इस्तेमाल से ला सकते हैं त्वचा में एक नयी रौनक

Live Bharat Times

Leave a Comment