Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

पश्चिम बंगाल में बम धमाका जानिए कितनी जान माल की हानि

पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में बम धमाके की बात सामने आ रही है। गनीमत यह थी कि जिस वक्त ये धमाके हुए उस दौरान ज्यादा भीड़ नहीं थी। अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। एक के बाद एक कई लगातार हुए धमाकों से पश्चिम बंगाल थर्रा उठा। अब तक चार लोगों के घायल होने की खबर सामने आ रही है। सुरक्षा एजेंसियां जांच में जुट गई हैं।

बताया जा रहा है कि पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के जगद्दल इलाके में रविवार को हुए कई बम विस्फोटों में चार लोग घायल हो गए, जिनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। बैरकपुर पुलिस आयुक्तालय के एक अधिकारी ने बताया कि प्राप्त जानकारी के अनुसार, शनिवार रात मैरिज हॉल में संगीत बजाने को लेकर शादी में शामिल कुछ लोगों और एक स्थानीय निवासी के बीच कहासुनी हो गई। अधिकारी ने कहा कि रविवार तड़के विवाह भवन के सामने कई देसी बम विस्फोट हुए जिसमें चार बाराती घायल हो गए। इस घटना के सिलसिले में पुलिस ने इलाके में छापेमारी कर पांच लोगों को हिरासत में लिया है।

Related posts

सैफ अली खान के बेटे को करण जौहर लॉन्च करने वाले हैं।

Admin

इन आदतों को अपनाकर कैविटीज से अपने दांतों को बचाए।

Admin

मणिपुर हमला: गौहाटी में आसाम राइफल्स के शहीद जवान को दी श्रद्धांजलि, गांव भेजा जाएगा पार्थिव शरीर

Live Bharat Times

Leave a Comment