Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
खेलब्रेकिंग न्यूज़

Ipl में हुआ था ये कमल और Bcci का नाम वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज

गुजरात की टीम पिछले साल पहली बार आईपीएल में उतरी थी। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले ने एक बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है। दरअसल इस मैच के दौरान लाखों दर्शक स्टेडियम में मौजूद थे, जिसके बाद इस मैच को गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल किया गया है।

आईपीएल फाइनल ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड
भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव जय शाह ने रविवार को बताया अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम का नाम आईपीएल फाइनल 2022 के दौरान सर्वाधिक दर्शकों की उपस्थिति के लिए गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल हो गया है। इस स्टेडियम को पहले गुजरात क्रिकेट संघ (जीसीए) स्टेडियम मोटेरा के नाम से जाना जाता था। इसकी क्षमता 110,000 दर्शकों की है जो कि मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) से लगभग 10,000 अधिक है। एमसीजी की क्षमता 100,024 दर्शकों की है।
शाह ने ट्वीट किया, ‘‘मुझे गर्व और खुशी है कि जीसीए मोटेरा के भव्य नरेंद्र मोदी स्टेडियम को किसी एक टी20 मैच में सर्वाधिक दर्शकों की उपस्थिति के लिए गिनीज बुक रिकॉर्ड में शामिल किया गया है। इस स्टेडियम में 29 मई 2022 को आईपीएल फाइनल के दौरान 101,566 दर्शक उपस्थित थे। इसे संभव बनाने के लिए हमारे फैंस का बहुत-बहुत आभार।’’

Related posts

लखनऊ : राज्य सरकार अप्रैल में करेगी कर्मचारियों के DA बढ़ाने की घोषणा,19 लाख लोगो को होगा फायदा

Admin

प्रधानमंत्री इस सप्ताह गुजरात में ₹29,000 करोड़ की परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे, वंदे भारत ट्रेन

Live Bharat Times

मेघालय चुनाव: राहुल गांधी ने भाजपा पर किया हमला, BJP और RSS को कह दिया क्लास बुली

Live Bharat Times

Leave a Comment