Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

सोशल मीडिया पर भाजपा और सपा के बीच जुबानी जंग, हो रहा है अमर्यादित भाषा का प्रयोग

रामपुर और मैनपुर के उपचुनाव में जहाँ एक तरफ भारतीय जनता पार्टी और समाजवादी पार्टी जमीनी स्तर पर जंग लड़ रही हैं। वही प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भाजपा और सपा के बीच जुबानी जंग लड़ी जा रही है और इस जंग में अमर्यादित भाषा का जमकर प्रयोग हो रहा है। सपा प्रवक्ता अनुराग भदौरिया के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने के बाद से सपा और भाजपा के बीच सोशल मीडिया पर लगातार हमले किए जा रहे हैं। बृहस्पतिवार को सपा के अधिकृत ट्विटर हैंडल से भाजपा के प्रवक्ताओं के साथ आरएसएस, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक और सरकार पर अमर्यादित भाषा में आरोप लगाए गए।

इस पर भाजपा भी कहाँ पीछे रहने वाली थी भाजपा प्रवक्ताओं की ओर से सपा के नेताओं पर खनन घोटाले के आरोपी पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति की दलाली के आरोप लगाए जा रहे हैं। वहीं सपा के मीडिया सेल की ओर से प्रवक्ताओं पर पूर्व एवं वर्तमान मंत्रियों की दलाली के आरोप लगाए जा रहे है। साथ ही भाजपा प्रवक्ताओं के परिवार तक पर टिप्पणी की गई।

इस मामले पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी का कहना है की ‘सपा के अधिकृत ट्विटर हैंडल से इस तरह की निंदनीय भाषा का उपयोग उनकी मानसिकता को प्रकट करता है। सपा को अहसास हो गया है कि वह उप चुनाव में हार रही है इसलिए हार की हताशा में भाषा और संस्कृति की मर्यादा को भूलकर टिप्पणी कर रहे हैं।’

वही सपा के राष्ट्रिय प्रवक्ता डॉ. आशुतोष वर्मा कहते हैं की ‘राजनीति में ऐसी भाषा को तवज्जो नहीं दिया जाना चाहिए। इतना जरूर है कि सत्ता पक्ष अहंकार में चूर है इस वजह से इस तरह की भाषा का निरंतर प्रयोग कर रहा है। सपा ने सिर्फ जवाब दिया है।’

Related posts

पेटीएम, रेजरपे, ‘कैशफ्री’ के बैंगलोर कार्यालयों पर छापे; चीनी ऋण वितरण ऐप्स के मामले में ईडी की कार्रवाई

Live Bharat Times

‘एनिमल’ का फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज, धांसू अंदाज में नजर आए रणबीर कपूर

Live Bharat Times

90 के दशक की यह टॉप एक्ट्रेस आज फिल्म इंडस्ट्री से है दूर, शादी के 19 साल बाद भी नहीं है कोई बच्चा, बताई वजह

Live Bharat Times

Leave a Comment