Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजन

‘भगवान ने बचा लिया…’ सिंगर जुबिन की गंभीर चोट के बाद पहली पोस्ट

गुरुवार को सिंगर जुबिन नौटियाल को लेकर एक बेहद चौंकाने वाली खबर सामने आई थी। जुबिन नौटियाल घर में सीढ़ियों से गिरकर घायल हो गए थे। हालांकि अब जुबिन के फैन्स के लिए एक अच्छी खबर है। फैन्स का प्यार और दुआएं रंग लाई है। जुबिन नौटियाल अब पहले से बेहतर हैं। उन्होंने खुद ट्वीट कर यह जानकारी दी है।

जुबिन ने किया ट्वीट
फैंस लगातार जुबिन नौटियाल को लेकर चिंतित थे। हर कोई उनके ठीक होने की दुआ कर रहा था। सबकी दुआओं और प्यार का असर है कि अब वो ठीक है। जुबिन ने ट्वीट कर अपना स्टेटस फैन्स के साथ शेयर किया। उन्होंने लिखा, आप सभी की दुआओं के लिए शुक्रिया। भगवान मुझे देख रहे थे और उस घातक दुर्घटना में मुझे बचा लिया। मुझे छुट्टी दे दी गई है और मैं ठीक हो रहा हूं। आपके अंतहीन प्यार और प्रार्थनाओं के लिए धन्यवाद।

जुबिन नौटियाल ने अपने स्वास्थ्य की जानकारी देते हुए एक फोटो भी पोस्ट की है। तस्वीर में वह अस्पताल के बेड पर बैठे नजर आ रहे हैं। जुबिन के एक हाथ पर पट्टी बंधी है और वह दूसरे हाथ से खाना खाते नजर आ रहे हैं। इतनी परेशानी होने के बावजूद जुबिन के चेहरे के भाव उनकी ताकत को बयां करते हैं। शायद उन्हें यह ताकत अपनों से मिली है।

सिंगर के टीम ने दी थी जानकारी
जुबिन नौटियाल की पीआर टीम ने जानकारी देते हुए कहा कि गायक जुबिन नौटियाल आज सुबह एक इमारत की सीढ़ी से गिरे जिससे उनकी कोहनी टूट गई, उनकी पसलियां टूट गईं और उनके सिर में चोट लगी। उन्हें मुंबई के एक अस्पताल में ले जाया गया था। उनके दाहिने हाथ का ऑपरेशन होगा। फिलहाल डॉक्टरों की एक टीम उनका इलाज कर रही है।

Related posts

JDM ने Assistant Professor पदों के लिए भर्ती की प्रक्रिया शुरू, देखें डिटेल और करें आवेदन।

Live Bharat Times

बिना दवा के यूरिनरी ट्रैक्ट की सूजन, ब्लॉकेज, स्टोन से 100% राहत पाने के लिए यह एक कारगर और सटीक उपाय है।

Live Bharat Times

जॉनी डेप को 2,355 करोड़ रुपये की पेशकश?: एम्बर हर्ड के खिलाफ केस जीतने के बाद डिज्नी ने जैक स्पैरो की भूमिका की पेशकश की

Live Bharat Times

Leave a Comment