Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

रतलाम के दबंग कलेक्टर ने चला दी करोड़ों की जमीन पर जेसीबी, नेताजी ने किया था अवैध कब्जा

मध्यप्रदेश के रतलाम में करोड़ों की जमीन पर वर्षो से कायम नेताजी के अवैध कब्जे पर जेसीबी चला दी है। शनिवार सुबह हुई इस कार्रवाई के बाद अब लोग कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी को दबंग कलेक्टर कहने लगे है। इसकी एक वजह और है कि शहर के बाजारों में आते – आते पूर्व के वर्षो में जहां अतिक्रमण हटाओ अभियान थम जाता था, वहां पर कलेक्टर ने खड़े रहकर हाल ही के दिनों में जेसीबी चलवाई है। अब इसके बाद शनिवार सुबह बंजली रोड पर कायम अवैध कब्जे को हटाया है।बता दे कि शहर में करीब साढ़े तीन हैक्टेयर भूमि पर जल्दी ही सुराज कॉलोनी आकार लेने लगेगी। इसके लिए भूमि पर कायम अतिक्रमण को मुक्त करवा लिया गया है। शनिवार को कॉलोनी बनाने के लिए राजस्व विभाग ने हाउसिंग बोर्ड से भूमि के लिए आवेदन भी ले लिया है। हाउसिंग बोर्ड के कमीश्नर चंद्रमोली शुक्ला भी उपस्थित रहे। डीपीआर तैयार करने को कलेक्टर ने कह दिया है। प्रदेश में रतलाम पहला जिला है जहां इस प्रकार से सुराज कॉलोनी बनेगी। इसकी लागत 100 करोड़ रुपए आएगी।

बंजली-सेजावता बाईपास पर मुक्त कराई गई 70 करोड़ मूल्य की भूमि पर ये आवास प्रोजेक्ट आकार लेगा। बंजली-सेजावता बाईपास पर कमजोर वर्ग के व्यक्तियों को आवास उपलब्ध कराने के लिए हाउसिंग प्रोजेक्ट शीघ्र आकार लेगा। कलेक्टर सूर्यवंशी ने शुक्रवार दोपहर सेजावता पहुंचकर भूमि का निरीक्षण किया है। हाऊसिंग बोर्ड के कार्यपालन यंत्री आरके भस्नैया को डीपीआर तैयार करने को कहा है।बाईपास पर सड़क के दोनों ओर शासकीय भूमि विगत दिनों अतिक्रमण से मुक्त कराई गई थी। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने पाया कि मुक्त भूमि पर अतिक्रमणकर्ताओं ने फिर फसल बुआई कर दी गई है। इसके बाद सख्त नाराजगी व्यक्त करते हुए कलेक्टर ने दोनों कोटवारों को सेवा से हटाने के निर्देश दिए थे। शनिवार सुबह इस दौरान तहसीलदार अनीता चौकोटिया, नायब तहसीलदार कुलभूषण शर्मा व राजस्व निरीक्षक शुभम तिवारी आदि पहुंचे और अवैध कब्जे पर जेसीबी चला दी। बता दे कि इस जमीन पर वर्षो से एक नेताजी का कब्जा था। अब इसको दबंग कलेक्टर ने हटवा दिया है।

Related posts

अमेरिका के अनुसार, रूसी तेल की कीमतों पर एक कैप द्वारा पुतिन के वित्त को रोक दिया जाएगा

Live Bharat Times

राजस्थान में गहलोत गुट और पायलट गुट के मध्य गहमागहमी

Live Bharat Times

लखनऊ : यूपी में अप्रैल में हो सकते हैं निकाय चुनाव, भाजपा ने शुरू करी तैयारी

Admin

Leave a Comment