Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़हेल्थ / लाइफ स्टाइल

मुंबई की महिला का डूंगरपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में लार ग्रंथी कैंसर का सफल इलाज: मुम्बई में नहीं मिली थी सफलता

 

देश के देश के प्रतिष्ठित चिकित्सालय में उपचार नहीं मिलने से निराश एक महिला को राजस्थान की जनजाति जिले डूंगरपुर के मेडिकल कॉलेज में एक नया जीवन मिला है।

 यह महिला मरीज महाराष्ट्र के मुंबई की निवासी है जिसका कैंसर का ऑपरेशन राजस्थान के डूंगरपुर मेडिकल कॉलेज में सफलतापूर्वक किया गया। नई मुंबई के नेरुल इलाके की एक महिला के पैरोटेट ग्लैंड का डूंगरपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में सफल ऑपरेशन हुआ। मेडिकल कॉलेज प्रिंसिपल समेत 7 डॉक्टरों की टीम ने 2 घंटे की मशक्कत के बाद ऑपरेशन किया। महिला की तबियत अब ठीक बताई जा रही है।
मेडिकल कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. महेश पुकार ने बताया कि 3 दिन पहले एक महिला मरीज गुड़िया (40) पत्नी रामचंद्र मनवीर निवासी नई मुंबई से आई। महिला ने बताया कि उसके कान और जबड़े के बीच गांठ है। जिससे उसे दर्द होता है और कई तरह की परेशानी हो रही है। महिला के पति रामचंद्र मनवीर ने ये भी बताया कि उसने मुंबई के कई अस्पतालों में इलाज करवाया, लेकिन सभी जगह पैरोटेट ग्लैंड बताया। ऑपरेशन के लिए 2 लाख रुपए तक का खर्च बताया, लेकिन उसके पास इतना पैसा नहीं होने से ऑपरेशन नहीं करवा सका। इसी बीच उनके एक दोस्त ने डूंगरपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में सर्जन और प्रिंसिपल डॉ. महेश पुकार के बारे में बताया। इसकी जानकारी लेने के बाद डूंगरपुर आया और जांच करवाई।
डॉ. पुकार ने जांच करते हुए महिला मरीज को भर्ती कर दिया। वहीं महिला का पैरोटेट ग्लैंड का ऑपरेशन का निर्णय लिया। डॉ. महेश पुकार के साथ ही ईएनटी स्पेशलिस्ट डॉ. हेमेंद्र बामनिया, सर्जन डॉ. सुनील सर्राफ, डॉ. राजेंद्र वर्मा, डॉ. रेखा रोत, डॉ. ममता डामोर, डॉ. घनश्याम सिंह की टीम ने ऑपरेशन किया। करीब 2 घंटे तक चला ऑपरेशन सफल रहा। डॉ. महेश पुकार ने बताया की पेरोटेट ग्लैंड कैंसर का डूंगरपुर में पहली बार सफल ऑपरेशन हुआ है। इस तरह के ऑपरेशन के लिए अब तक मरीज उदयपुर या अहमदाबाद के अस्पताल जाते थे।

Related posts

अडानी ग्रूप को एक और झटका, ICRA ने ग्रुप के पोर्ट्स और एनर्जी बिजनेस को निगेटिव रेटिंग दी

Live Bharat Times

Bigg Boss 16 Video: आखिर ऐसा क्या हुआ की अंकित ने साजिद का पर्दाफाश किया!

Admin

बांग्लादेश में हिंदू युवक की बर्बर लिंचिंग

Live Bharat Times

Leave a Comment