Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजन

कार्तिक आर्यन ने ऋतिक रोशन की बहन से तोड़ा रिश्ता, साथ मनाई थी दिवाली

कार्तिक आर्यन और ऋतिक रोशन की कजिन पश्मीना रोशन का ब्रेकअप हो गया है। कुछ समय पहले चर्चा थी कि कार्तिक और पश्मीना एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि बाद में कार्तिक ने साफ किया कि वह फिलहाल किसी को डेट नहीं कर रहे हैं।

सूत्रों के मुताबिक, कार्तिक आर्यन और पश्मीना पांच-छह महीने से साथ थे। हालांकि अब उन्होंने रिश्ता खत्म कर लिया है। कार्तिक और पश्मीना ने पांच-छह महीने एक-दूसरे के साथ काफी वक्त बिताया। यहां तक ​​कि उन्होंने एक-दूसरे को डेट भी किया। हालांकि, उन्हें लगा कि यह रिश्ता और आगे नहीं बढ़ सकता और आखिरकार उन्होंने अलग होने का फैसला कर लिया।

साथ दीपावली मनाई थी
कार्तिक के करीबी सूत्रों ने दावा किया कि दिवाली के दिन कार्तिक अपनी नई कार मैकलेरन में पश्मीना के साथ थे। दोनों देर रात तक जियो वर्ल्ड ड्राइव पर समय बिताते थे।
कार्तिक के करीबी सूत्रों ने दावा किया, ‘जब वह काम नहीं कर रहे होते हैं तो पश्मीना के साथ घर पर रहना पसंद करते हैं। फोटोग्राफर्स से बचने के लिए दोनों अपनी कारों को वापस घर भेज देते थे।

कुछ दिन पहले खबर आई थी कि कार्तिक आर्यन इन दिनों पश्मीना रोशन से काफी मिलते रहे हैं और उनके साथ वक्त बिताने के बहाने भी ढूंढ रहे हैं। मजेदार बात ये है कि ये बाहर मिलने के साथ-साथ एक-दूसरे के घरों पर खूब मिल रहे हैं। दोनों एक दूसरे के घर जा रहे हैं और परिवार से संबंध बढ़ा रहे थे। दोनों की इन तमाम हरकतों से अंदाजा लगाया जा रहा है कि इनके बीच कुछ पक रहा है। ऐसे में लोगों को शक है कि दोनों के बीच अच्छी दोस्ती से बढ़कर है, जिसे दोनों अब भी छुपा रहे हैं। जब कार्तिक काम नहीं कर रहे होते हैं तो वह पश्मीना के साथ अपने घर में समय बिताना और उसके साथ आराम करना पसंद करते हैं।

Related posts

धरना प्रदर्शन सरकार के खिलाफ़, बन रहा आम लोगों की परेशानी की वजह

Live Bharat Times

स्किन से जुड़ी अनेक समस्याओं को दूर करने के लिए इस खास तरीके से करें करी पत्ते का प्रयोग

Admin

मनीष सिसोदिया को है केजरीवाल की हत्या की आशंका, मनोज तिवारी और बीजेपी पर लगाया साजिश का आरोप

Admin

Leave a Comment