Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
Otherब्रेकिंग न्यूज़

टूशन से बचने के लिए 11 साल के बच्चे ने रची खुद के अपहरण की साज़िश

 

उत्तराखंड की धर्मनगरी हरिद्वार में एक ग्यारह साल के बच्चे ने कुछ ऐसा कारनामा किया की हरिद्वार पुलिस घंटो चक्कर में पड़ी रही। प्राप्त जानकारी के अनुसार शहर के पीठ बाजार निवासी अनुराग झा के शहर में अलग-अलग जगहों पर तीन बैक्वेट हाल  हैं। उनका 11 वर्षीय बेटा देव कक्षा पांचवीं में पढ़ता है। देव पीठ बाजार में संगीता टॉकीज के समीप रोजाना साइकिल से ट्यूशन पढ़ने जाता है। शुक्रवार शाम भी वह घर से साइकिल पर ट्यूशन के लिए निकला। लेकिन वह ट्यूशन नहीं पहुंचा। कुछ देर बाद उसने घर पहुंचकर बताया कि उसे चार लोगों ने उसका अपहरण कर लिया था ।

देव ने बताया चारों युवक दो अलग-अलग दुपहिया वाहनों पर थे। दो युवकों ने उसे जबरदस्ती अपनी बाइक पर बैठा लिया। जबकि दूसरे बाइक का एक युवक उसकी साइकिल लेकर चला गया। चौथा युवक दूसरी बाइक से उनके पीछे आने लगा। देव ने पुलिस को बताया कि लोधमंडी में उसे युवक लेकर पहुंचे। जहां एक साधु रास्ते में खड़ा था। जिसे देखकर युवकों ने बाइक रोक दी। युवक उससे बात करने लगे और साधु के चरण स्पर्श करने लगे।इसी बीच मौका देखकर वह उनके चंगुल से निकल गया और किसी तरह बचकर घर पहुंचा। देव ने मां को इसकी जानकारी दी और पुलिस को घटना के बारे में बताया। सूचना मिलते ही एसएसपी अजय सिंह ने तत्काल मामले की जांच करने के निर्देश दिए। ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी आरके सकलानी सहित तमाम पुलिसकर्मी उसके घर पहुंचे। बच्चे से पूछताछ की। उसके साथ ट्यूशन जाने वाले रास्ते का मुआयना किया। पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर दो दर्जन से ज्यादा लगे सीसीटीवी को चेक किया लेकिन कहीं भी देव या उसके बताए युवक नजर नहीं आए। शंका होने पर पुलिस ने उससे पूछताछ की तो उसने सच उगल दिया। बताया कि ट्यूशन नहीं जाना चाहता है। मां की डांट और ट्यूशन जाने से बचने के लिए उसने झूठ बोला।

Related posts

राजस्थान: जयपुर से धरा गया गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का शूटर, हत्या के केस में 3 महिने से पीछे पड़ी थी सीकर पुलिस

Live Bharat Times

प्रभारी सोनकर सिलवासा में भाजपा कार्यकरो के साथ बैठक में उपस्थित रहे।

Live Bharat Times

बॉक्स ऑफिस: कार्तिक की ‘भूल भुलैया-2’ ने 8 दिन में कमाए 98 करोड

Live Bharat Times

Leave a Comment