Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजन

पत्नी से तलाक के बाद गर्लफ्रेंड से हुआ ब्रेकअप! माहिरा के साथ ऋतिक की तस्वीर वायरल

बॉलीवुड स्टार ऋतिक रोशन और पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। दोनों की तस्वीरों पर फैंस दिल खोलकर प्यार लुटा रहे हैं। हालांकि, न तो माहिरा भारत आईं और न ही ऋतिक पाकिस्तान गए। ऐसे में लोग सोच रहे हैं कि ये तस्वीरें कब की हैं। दरअसल, हाल ही में सऊदी अरब के जिद्दह में रेड सी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2022 का आयोजन किया गया था। इस बीच ऋतिक रोशन और माहिरा खान के साथ बैठे थे जहां से दोनों की कई तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं।

फैंस को दोनों की केमिस्ट्री काफी पसंद आई थी
वायरल तस्वीरों में आप देख सकते हैं ऋतिक और माहिरा एक-दूसरे को देखकर मुस्कुरा रहे हैं। इस मौके पर दोनों में बातचीत भी हुई। फिल्म फेस्ट की कई तस्वीरें और वीडियो आज सोशल मीडिया पर सामने आए हैं। आपको बता दें कि ये दोनों सितारे फेस्टिवल की क्लोजिंग सेरेमनी में शामिल हुए थे। स्टेज के पास ऋतिक और माहिरा खान एक-दूसरे के बगल में बैठे थे। इस फेस्ट में लोगों की भारी भीड़ देखने को मिली। ऋतिक जहां ब्लैक सूट में बेहद हैंडसम लग रहे थे वहीं माहिरा गोल्डन स्लीवलेस गाउन में किसी अप्सरा से कम नहीं लग रही थीं।

ये सितारे भी हुए शामिल
कई दिनों तक चलने वाले इस फेस्टिवल में ऋतिक रोशन और माहिरा खान के अलावा शाहरुख खान, काजोल, करीना कपूर खान, सैफ अली खान, सोनम कपूर और रणबीर कपूर जैसे बॉलीवुड सितारों ने भी शिरकत की। वहीं माहिरा और ऋतिक रोशन के वर्क फ्रंट की बात करें तो माहिरा आखिरी बार फवाद खान के साथ पाकिस्तानी फिल्म ‘मौला जट्ट’ में नजर आई थीं। अब एक बार फिर माहिरा फवाद के साथ अपनी अगली फिल्म ‘नीलोफर’ में नजर आएंगी। वहीं, ऋतिक रोशन साल 2024 में दीपिका पादुकोण के साथ फिल्म ‘फाइटर’ में नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद ने किया है।

Related posts

सात साल बाद दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी पिज्जा चेन PAPA JOHN’S की भारत में रिएंट्री

Live Bharat Times

“जब राहुल गांधी से पाठ्यक्रम से बाहर का सवाल पूछा गया और जयराम रमेश ने उन्हें पहले से तैयार नहीं किया…”: बीजेपी का हमला

Live Bharat Times

जॉन एब्राहम की फिल्म अटैक का टीज़र रिलीज़ , दमदार एक्शन करते नज़र आएंगे अभिनेता

Live Bharat Times

Leave a Comment