Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

मेरठ में राज्यपाल आनंदी बेन बोली: लड़के कम पढ़े हों, तो भी चल जाएगा,लेकिन, बेटियों को पढ़ना बहुत जरूरी।

मेरठ यूपी। वेस्ट यूपी की सबसे बड़ी चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCSU) के 34वां दीक्षांत समारोह मनाया गया। इसमें मुख्य अतिथि के तौर पर राज्यपाल आनंदी बेन पटेल शामिल हुईं। इस दौरान उन्होंने कहा, “मैं छात्राओं को बधाई देती हूं। क्योंकि चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के आज के दीक्षांत समारोह में 75% मेडल छात्राओं ने मिले हैं। सिर्फ 33% पदक लड़कों मिले हैं। अगर, वो 33% पदक भी लड़कियां ले जाती हैं, तो लड़कों का क्या होता? राज्यपाल ने कहा कि मैं उम्मीद करती हूं कि अगले साल दीक्षांत समारोह में लड़कियों को 90% मेडल मिले। लड़की पढ़कर 3 परिवारों को विकसित करती है। लड़का कम पढ़ा हो तो भी चल जाएगा। महिला शिक्षा पर जोर देते हुए राज्यपाल ने कहा कि बेटियों को पढ़ा होना बहुत जरूरी है। अगर भारत को विश्वगुरु बनाना है तो महिला शिक्षा पर और काम करना होगा।16 दिसंबर को सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि विवि में दीक्षांत समारोह है। इसलिए राज्यपाल 2 दिन मेरठ में रहेंगी। CCSU कन्वोकेशन के बाद वे हस्तिनापुर जाएंगी। राज्यपाल बुधवार देर रात मेरठ आईं। कमिश्नर सेल्वा कुमारी, CCSU कुलपति प्रो. संगीता सहित अन्य अफसर उनके स्वागत में पहुंचे थे।

Related posts

अब साउथ के सुपरस्टार से शादी करने को इच्छुक इस एक्ट्रेस ने रिलेशनशिप की अफवाहों के बीच तोड़ी चुप्पी

Admin

अगर आप भी बालों में शाइन लाना चाहते हैं तो घर पर ही इस खास हेयर पैक का करें इस्तेमाल

Admin

दिल्ली में कोविड के 509 नए मामले दर्ज, सकारात्मकता दर 26.5% तक

Live Bharat Times

Leave a Comment