Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़भारत

सरकारी भवनों पर लगेंगे ग्रिड कनेक्टेड सोलर पॉवर प्लांट: एडीसी अपराजिता

फरीदाबाद, 15 दिसंबर। नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विभाग व हरेडा के माध्यम से ऊर्जा संरक्षण एवं सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए सभी सरकारी भवनों में ग्रिड कनेक्टेड सोलर पॉवर प्लांट लगाने की योजना है।
अतिरिक्त उपायुक्त अपराजिता ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा जिला की पंजीकृत अनुसूचित जाति व पिछड़े वर्ग की धर्मशालाओं में 75 प्रतिशत अनुदान पर ग्रिड कनेक्टेड सोलर पॉवर प्लांट लगाए जाएंगे। इसकी 25 प्रतिशत राशि संबंधित संस्था द्वारा वहन की जाएगी। इन धर्मशालाओं में बैटरी बैंक सहित अथवा बिना बैटरी बैंक के 5 किलोवाट तक के सोलर पॉवर प्लांट लगाए जाएंगे।
अतिरिक्त उपायुक्त अपराजिता ने बताया कि हरियाणा सरकार द्वारा यह योजना पहले आओ पहले पाओ के आधार पर शुरू की जा रही है। सरकार द्वारा प्रतिवर्ष एक मेगावाट के सोलर पॉवर प्लांट लगाए जाएंगे, जिस पर सरकार द्वारा लगभग 3.50 करोड़ रुपये का अनुदान उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रदेश के सरकारी एवं गैर सरकारी गुरूकुल, कामकाजी महिला छात्रावास, अनाथालय, वृद्धा आश्रमों, बालगृह, नारी निकेतन, प्राकृतिक चिकित्सालय, रैडक्रॉस संस्थान तथा धर्मार्थ संस्थानों पर 50 प्रतिशत अनुदान पर ग्रिड कनेक्टेड सोलर पॉवर प्लांट लगाए जाएंगे, जिसकी 50 प्रतिशत की राशि संबंधित संस्था द्वारा दी जाएगी। इन संस्थानों में बैटरी बैंक सहित 10 किलोवाट तक तथा बिना बैटरी बैंक के 50 किलोवाट तक के सोलर पॉवर प्लांट लगाए जाएंगे।
अतिरिक्त उपायुक्त ने बताया कि इसके लिए इच्छुक सामाजिक संस्थाओं का निति आयोग के दर्पण पोर्टल पर पंजीकृत होना अनिवार्य है। अधिक जानकारी के लिए लघु सचिवालय फरीदाबाद में चौथे तल पर स्थित कमरा नंबर-403 में श्री रविकांत शर्मा, सहायक परियोजना अधिकारी, कार्यालय अतिरिक्त उपायुक्त से संपर्क किया जा सकता है।

Related posts

यूपी चुनाव 2022: पीएम मोदी फिर होंगे यूपी दौरे पर, 9 जनवरी को लखनऊ में करेंगे चुनावी रैली

Live Bharat Times

मोबाइल फोन की स्क्रीन पे लगातार व्यस्त रहेने से जानिए क्या नुकसान हो सकते हैं

Live Bharat Times

बिहार: पूर्णिया से उड़ान संचालन में देरी से नीतीश हैरान

Admin

Leave a Comment