Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

यूपी के आगरा में धमाके के साथ आग का गोला बनी कार।

आगरा यूपी।

आगरा के थाना न्यू आगरा क्षेत्र में बीती देर रात अचानक एक कार में धमाके के साथ आग लग गई। कार के अंदर से कई बार विस्फोट की आवाजें आने से कॉलोनी के लोग घरों से बाहर निकल आए। सूचना पर आई फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने आग पर काबू पा लिया है। आग का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार थाना न्यू आगरा के अंतर्गत कम्यूनिटी हाल पार्क के बाहर मकान नंबर सी – 35 के बाहर एक कार खड़ी थी। देर रात अचानक कार में आग लग गई। अंदाजा लगाया जा रहा है कि टंकी तक आग पहुंचने के बाद उसने धमाका होने लगा। आवाज सुनकर स्थानीय लोग मौके पर आ गए ।

आग की लपटों में घिरी कार से धमाका होने पर लोग दहशत में आ गए। इसी दौरान वहां मौजूद लोगों ने फायर ब्रिगेड को इसकी सूचना दी। सूचना मिलने के कुछ ही देर बाद मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंच गई।

आधे घंटे की मशक्कत के बाद टीम ने आग पर काबू पा लिया। हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है। सुबह से क्षेत्र में आग की चर्चा हो रही है।

Related posts

फरीदाबाद: श्री बालाजी सिलाई केंद्र का वार्षिक उत्सव धूमधाम से मनाया

Admin

‘ब्रह्मास्त्र’ ने ख़तम किया बॉलीवुड के सूखे को , दूसरे दिन भी करी छप्पर फाड़ कमाई

Live Bharat Times

समान लोगों की आदतें?: एक जैसे दिखने वाले लोगों, समान जीवन शैली और बीमारियों पर भी किया गया शोध

Live Bharat Times

Leave a Comment