Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
Otherब्रेकिंग न्यूज़

फरीदाबाद: श्री बालाजी सिलाई केंद्र का वार्षिक उत्सव धूमधाम से मनाया

फरीदाबाद, 10 दिसंबर। श्री संकट मोचन हनुमान मंडल कैली धाम के प्रांगण में चलने वाले श्री बालाजी सिलाई केंद्र का वार्षिक उत्सव समारोह शनिवार को धूमधाम से मनाया गया।
रोटरी क्लब सेंट्रल यूथ ऑफ शक्ति और सिंगर के साथ मिलकर संकट मोचन हनुमान मंडल के द्वारा चलाए जा रहे सिलाई केंद्र में पिछले साल में प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था। इस दौरान उन्हें अपनी कला का प्रदर्शन करने का मौका मिला और उनको सर्टिफिकेट दे कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में रोटेरियन संजय चांडक उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों का समाज में बहुत ही महत्वपूर्ण योगदान है। इससे उद्यमशीलता बढ़ती है और नौजवानों को अपने प्रतिभा के प्रदर्शन का मौका भी मिल जाता है। प्रसिद्ध उद्योगपतियों के बीच में अपनी कला का प्रदर्शन करके प्रतिभागी भी अति उत्साहित महसूस कर रहे थे।
कार्यक्रम में एडवोकेट ललित गर्ग और रोटरी क्लब के प्रधान रोटेरियन कुलविंदर जैन ने भी बच्चों को कोर्स कंप्लीट करने की बधाई दी व भविष्य में एंटरप्रेन्योरशिप के लिए जरूरी टिप्स दिए। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रफुल्ल शर्मा, बृज बिहारी त्रिवेदी, क्लब प्रेजिडेंट रोटेरियन कुल गौरव जैन और कनिष्का जैन, क्लब सेक्रेटरी रोटेरियन विकास जैन और गरिमा जैन, अशोक शर्मा, मदन गोपाल बंसल, प्रोजेक्ट हेड रोटेरियन विशाल जैन और अनु जैन के साथ रोटरी क्लब के सदस्य भी मौजूद थे। कार्यक्रम के अंत में रोटेरियन विशाल जैन और मंदिर के प्रधान पवन वशिष्ठ ने संयुक्त रूप से आए हुए सभी अतिथियों का धन्यवाद किया।

Related posts

‘चुनाव लड़ने के लिए मोदी ने किया पुलवामा अटैक?’ कांग्रेस नेता का PM पर हमला, BJP ने किया पलटवार

Live Bharat Times

क्या आप जानते हैं कि ‘उड़ता पंजाब’ के लिए पंकज त्रिपाठी ने आलिया भट्ट को ट्रेइन किया था?

Live Bharat Times

दिल्ली: G20 से पहले NDMC करेगा दिल्ली की 12 सड़कों का कायाकल्प

Live Bharat Times

Leave a Comment