Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजन

राष्ट्र संत कमलमुनि कमलेश ने किया पठान फिल्म का विरोध

देश भर में फिल्म पठान के एक गीत को लेकर विरोध हो रहा है। संत-महात्मा भी इसका पूरजोर विरोध कर रहे हैं। हाल ही में प्रसिद्ध कथाकार पं. प्रदीप मिश्रा ने इस गाने का विरोध किया वहीं अब राष्ट्र संत कमलमुनि कमलेश ने कहा कि पठान फिल्म के माध्यम से परिवेश में जिस प्रकार अश्लीलता के रूप में प्रस्तुत किया वह अक्षम्य अपराध है।

राष्ट्रसंत ने कहा कि संस्कृति के अभाव में संस्कारों का तीन लोक की संपत्ति दान देकर भी नहीं किया जा सकता। यह विचार राष्ट्र संत कमलमुनि कमलेश ने संत नगर में जनसभा को संबोधित करते हुए कही। मुनिश्री ने कहा कि राष्ट्रसंत ने स्पष्ट कहा कि सरकार उस फिल्म पर तत्काल प्रतिबंध लगाएं संत परिवेश के साथ खिलवाड़ करने का दुष्कर्म किया है। साधना स्थल आध्यात्मिक संस्कृति के प्राण है, इनको अनदेखा करना उपेक्षा करना गुरु धर्म और परमात्मा का अपमान करने के समान है।

जैन संत ने कहा कि आध्यात्मिकता पर हमला होना संस्कृति को कुचलने के समान है आतंकवाद से भी खतरनाक हमला है सभी धर्माचार्य मिलकर अखिल भारतीय सर्व धर्मसंसद आध्यात्मिक संस्कृति को बचाने के लिए चाहे वो किसी भी धर्म पर क्यों ना हो रक्षा करने के लिए क्रांति का शंखनाद करेंगे, असामाजिक तत्वों को बेनकाब करेंगे। गौतम मुनि ने मंगलाचरण किया।

मीडिया प्रभारी निलेश बाफना ने बताया कि अखिल भारतीय जैन दिवाकर विचार मंच नई दिल्ली संत प्रकोष्ठ के प्रमुख महंत गोविंदाचार्य से चर्चा कर पारसनाथ भगवान के जन्म कल्याणक महोत्सव पर मृदुल धाम काटजू नगर में राष्ट्रीय रणनीति तैयार की गई।

Related posts

HP High Court ने चौकीदार, चपरासी, क्लर्क ओर अन्य पदों के लिए भर्ती की प्रक्रिया शुरू, चेक करें पूरी डिटेल।

Live Bharat Times

MI Vs RCB: सूर्यकुमार यादव ने RCB के खिलाफ 35 गेंदों में 83 रन बनाकर तोड़े ये 3 रिकॉर्ड

Live Bharat Times

पंजाब में डेंगू का कहर कुल मरीजों की गिनती पहुंची 5885

Live Bharat Times

Leave a Comment