Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजन

‘वर्ल्ड कप ट्रॉफी के साथ मेरी ट्रॉफी’, फीफा के मंच से रणवीर-दीपिका का वीडियो वायरल

रणवीर कपूर और दीपिका पादुकोण ने कतर के लुसैल स्टेडियम में एक साथ फीफा वर्ल्ड कप का फाइनल मैच देखा। अर्जेंटीना ने फाइनल में फ्रांस को हराकर खिताब जीता। इस मैच से पहले दीपिका पादुकोण ने फीफा के मंच पर ट्रॉफी का अनावरण किया। इस पल को देखकर उनके पति और अभिनेता रणवीर सिंह गदगद हो गए। उन्होंने कहा कि वर्ल्ड कप ट्रॉफी के साथ मेरी ट्रॉफी।

रणवीर सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर कई स्टोरीज शेयर की हैं। इसमें उन्होंने कई वीडियो और तस्वीरें फैन्स के साथ शेयर की हैं। वर्ल्ड कप फाइनल के वो लम्हे, जिसने सबकी सांसें रोक दी थी। मेसी के गोल पर डांस करते नजर आए रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण। एक तस्वीर शेयर करते हुए रणवीर सिंह ने कहा कि अब तक का सबसे बेहतरीन वर्ल्ड कप फाइनल हुआ और मैं वहां था।

रणवीर ने कई खिलाड़ियों के साथ तस्वीर शेयर की है
रणवीर सिंह ने एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि मैं बहुत खुश हूं कि हमने इसे एक साथ देखा। रणवीर सिंह ने मैच के बाद कई खिलाड़ियों के साथ तस्वीरें भी शेयर कीं, जिनमें ज्लाटन इब्राहिमोविक, मोरक्को के अशरफ हकीमी और ब्राजील के पूर्व फुटबॉलर काका शामिल हैं। रणवीर सिंह का फुटबॉल से प्यार किसी से छुपा नहीं है। लीग मैचों को लेकर भी उन्होंने कई बार इंस्टाग्राम पर अपनी फीलिंग्स शेयर की हैं।

रणवीर सिंह सर्कस की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं
आपको बता दें कि रणवीर सिंह इन दिनों अपनी अगली फिल्म सर्कस की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। फिल्म में रणवीर के साथ पूजा हेगड़े और जैकलीन फर्नांडीज भी नजर आएंगी। फिल्म रोहित शेट्टी द्वारा निर्देशित है और इस सप्ताह 23 दिसंबर को बड़े पर्दे पर आने के लिए तैयार है। फिल्म के ट्रेलर को दर्शकों ने खूब पसंद किया है। फिल्म का पहला गाना भी रिलीज कर दिया गया है, जिसमें रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण हैं। इस फिल्म में कई प्रसिद्ध अभिनेताओं का जमावड़ा देखा जाएगा।

Related posts

Jagdeep Birth Anniversary : बाल कलाकार के रूप में काम किया, गरीबी में बीता बचपन

Admin

केंद्र ने जलदूत मोबाइल एप विकसित किया,राज्यों को दिए निर्देश

Live Bharat Times

इंग्लिश प्रीमियर लीग: ब्राइटन ने यूनाइटेड को चौंकाया, सभी 3 अंक लिए

Leave a Comment