

भारतीय जनता पार्टी के उत्तर प्रदेश प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रिय अध्यक्ष अखिलेश यादव और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल के खिलाफ लखनऊ सांसद/विधायक कोर्ट में शिकायत दर्ज कराई है। कोर्ट द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के मामले में सात जनवरी को सुनवाई करी जाएगी। बीजेपी प्रवक्ता ने दर्ज़ कराई गयी अपनी शिकायत में सपा मीडिया सेल पर उनके परिवार के सदस्यों के लिए अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है। अपनी शिकायत में उन्होंने सपा के मीडिया सेल द्वारा एक दिसंबर को किए गए एक ट्वीट का भी जिक्र किया है। राकेश त्रिपाठी दर्ज़ शिकायत में खुद को सपा का आधिकारिक मीडिया सेल का दावा करने वाले ट्वीटर हैंडल का एक स्क्रीनशॉट भी संलग्न किया है , जिसमें भारतीय जनता पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं के बारे में आपत्तिजनक बातें कही गईं थीं।
बीजेपी प्रवक्ता का कहना है की ट्विटर हैंडल लगातार अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करता रहा, जिसके चलते मेरी और मेरे परिवार की छवि खराब हुई। इस विषय पर पूछे जाने पर समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने कहा कि उन्हें ऐसे किसी घटनाक्रम की कोई जानकारी नहीं है। गौरतलब है की समाजवादी पार्टी के ट्विटर हैंडल से लगातार बीजेपी प्रवक्ता और भारतीय जनता पार्टी के कुछ नेताओं पर निशाना साधा जा रहा था। दूसरी तरफ बीजेपी प्रवक्ता के तरफ से भी लगातार बयानबाजी जारी थी। बता दें कि दोनों पार्टिया की ओर से इस प्रकार की बयानबाज़ी की शुरुआती उत्तर प्रदेश में हाल ही में संपन्न हुए उपचुनाव के दौरान शुरू हुई थी। हालांकि जब उपचुनाव के नतीजे सामने आए तो नतीजे सामने आने के बाद दोनों पक्षों की ओर से बयानबाजी और तेज होती चली गई है।
