Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

दिल्ही में कांग्रेस का स्थापना दिवस मनाया, कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता मौजूद

देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस आज अपना 138वां स्थापना दिवस मना रही है। इस अवसर पर दिल्ली स्थित अखिल भारतीय कांग्रेस मुख्यालय को सजाया गया है। इस अवसर पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे ने एआईसीसी मुख्यालय पहुंचकर ध्वजारोहण किया। इस दौरान कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी समेत कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। इस दौरान खडगे ने कहा कि कांग्रेस पार्टी को समावेशी बनाने के लिए हमें युवाओं, महिलाओं, हाशिए पर पड़े वर्गों और बुद्धिजीवियों को अपने साथ जोड़ना होगा। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा ने देश भर के करोड़ों कार्यकर्ताओं को जीवन दिया है।

खड़गे ने कहा कि आज भारत इसलिए आगे बढ़ा है क्योंकि कांग्रेस ने दलितों और गरीबों की बेड़ियों को तोड़ने का साहस दिखाया है। लोकतंत्र को मजबूत रखने के लिए पंडित जवाहरलाल नेहरू ने अपने मंत्रिमंडल में 5 गैर-कांग्रेसी मंत्रियों को नियुक्त किया। यह सबको साथ लेकर चलने के सिद्धांत को दर्शाता है। खडगे ने आगे कहा कि भारत के मौलिक सिद्धांतों पर लगातार हमले हो रहे हैं। पूरे देश में नफरत का गड्ढा खोदा जा रहा है। लोग महंगाई, बेरोजगारी से परेशान हैं लेकिन सरकार को इसकी कोई परवाह नहीं है।

वहीं, कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर ने कहा कि संघ परिवार के लोगों ने ही भारत को धर्म के आधार पर, भाषा के आधार पर, जाति के आधार पर, संस्कृति के आधार पर टुकड़े-टुकड़े बनाया है। उनके विरोध में यह (भारत जोड़ो) यात्रा निकाली जा रही है।

कांग्रेस पार्टी की नींव 137 साल पहले मुंबई में स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान रखी गई थी। कांग्रेस हर साल 28 दिसंबर को अपना स्थापना दिवस मनाती है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे बुधवार को एक कार्यक्रम का उद्घाटन करने के लिए विशेष रूप से मुंबई आएंगे। कांग्रेस स्थापना दिवस पर सभी राज्यों में कांग्रेस कार्यालयों में भी कार्यक्रम होंगे। मुख्य कार्यक्रम दिल्ली स्थित राष्ट्रीय मुख्यालय में होगा, जहां कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे पार्टी का झंडा फहराएंगे।

दिल्ली मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी भी पहुंचे। उनके साथ कांग्रेस के कई दिग्गज नेता भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए।

Related posts

बंगलौर में बाढ़ की स्थिति कुछ हद तक थम गई; हालांकि मौसम विभाग की ओर से दो दिनों तक भारी बारिश के आसार हैं

Live Bharat Times

कप्तान रोहित शर्मा ने जाना ऋषभ पंत का हाल, डॉक्टर्स से बात कर लिया हेल्थ अपडेट

Live Bharat Times

जेडीयू में टिकट बंटवारे पर बड़ा भूचाल: सांसद-विधायक दोनों ने उठाए बगावत के सुर

Live Bharat Times

Leave a Comment