Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

स्मृति रानी का कांग्रेस पर वार कहा देश के अपमान से खुश होता है गांधी परिवार

केंद्रीय मंत्री और अमेठी से भाजपा की लोकसभा सदस्य स्मृति ईरानी ने कांग्रेस और गांधी परिवार को भारतीय सेना व आजादी के नायकों के अपमान के बहाने कठघरे में खड़ा कर दिया है। उन्होंने मंगलवार को सदन में कहा कि कांग्रेस नेताओं को ऐसा क्यों लगता है कि भारतीय सेना, आजादी के लिए लड़ने वालों और महिला नेताओं का अपमान करने पर गांधी परिवार खुश होगा?… उन्होंने कहा कि गांधी परिवार की मौजूदगी में ऐसी कई टिप्पणियां की गईं। गांधी परिवार को ऐसी भाषा पसंद है तो नेता माफी क्यों मांगेंगे।

स्मृति ईरानी का ये सब कहने का मतलब साफ था कि कांग्रेस के नेता जब भी कभी भारतीय सेना, आजादी के नायकों, महिलाओं का अपमान करते हैं तो गांधी परिवार को इस पर आपत्ति नहीं होती। इसीलिए कांग्रेस के नेता कुछ भी बोलते रहते हैं। उन्होंने कहा कि जब गांधी परिवार को ऐसी ही भाषा पसंद है तो कांग्रेस के नेता किसी का शब्दों से अपमान करने के बाद भला माफी क्यों मांगेंगे?
राहुल गांधी पर सेना के अपमान का आरोप
हाल ही में कांग्रेस नेता और वायनाड से लोकसभा सदस्य राहुल गांधी पर भाजपा ने सेना का अपमान करने का आरोप लगाया है। राहुल गांधी ने तवांग की घटना के बाद बयान दिया था कि “हमारे सैनिक चीन से पिट रहे हैं और मोदी सरकार सो रही है।” भाजपा इस बयान को सेना का अपमान करने वाला बताकर राहुल गांधी और कांग्रेस से माफी पर मंगवाने पर अड़ी है। जबकि कांग्रेस भाजपा सरकार पर एलएसी के हालात को छुपाने और चीन से दबने का आरोप लगाकर सदन में पीएम मोदी से सच्चाई बताने की मांग कर रही

Related posts

अगर आप भी एसिडिटी से परेशान रहते हैं तो इन अद्भुत नुस्खों को अपनाएं

Admin

पराली जलाने के मामले में दिल्ली के उपराज्यपाल ने लिखा सीएम भगवंत मान को खत

Live Bharat Times

समर सीजन में अनेक स्वास्थ्य समस्याओं को दूर करता है खीरा, जाने इसके विशेष फायदे

Live Bharat Times

Leave a Comment