Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़हेल्थ / लाइफ स्टाइल

ठंडी हवाओं की वजह से हो रहा है सिर दर्द, इन उपायों से मिलेगा फायदा

अगर आपको ठंड की वजह से तेज सिर दर्द होता है तो यहां पर दिए गए उपायों को अपनाएं। इससे आपको फायदा होगा।

         विंटर सीजन में हमें अनेक स्वास्थ्य समस्याएं हो जाती है। ठंडी हवाओं की वजह से सर्दी और जुकाम भी हो जाता है। कभी-कभी तेज सर दर्द होता है। ठंड की वजह से होने वाला सिरदर्द हमें बहुत परेशान करता है। अगर आपको भी सिर दर्द की समस्या रहती है तो इसके लिए आपको घर पर ही कुछ आसान उपाय करने चाहिए। आज हम आपके लिए कुछ विशेष उपाय लेकर आए हैं। विंटर सीजन में सिर दर्द को दूर करने के लिए इन उपायों को अपनाया जा सकता है। इन देसी उपायों को अपनाने से आपकी सिरदर्द की समस्या दूर होगी। आइए इन नुस्खों के बारे में जानते हैं।
अगर आपको विंटर सीजन में तेज सिर दर्द होता है तो इसके लिए आप तुलसी की चाय बनाकर पी सकते हैं। तुलसी में औषधीय के गुण पाए जाते हैं जो आपके सिर दर्द को दूर करने के लिए मददगार होते हैं। स्वाद के लिए आप इसमें शहद डाल सकते हैं। साथ ही दालचीनी की चाय का सेवन भी आपके लिए फायदेमंद होगा। अगर आप दालचीनी की चाय बनाकर पीते हैं तो इससे सिर दर्द दूर होता है। अगर आप चाहे तो दालचीनी की पेस्ट बनाकर अपने सिर पर लगा सकते हैं। इससे सिर दर्द में राहत मिलेगी। साथ ही सिर दर्द को भगाने के लिए आप हल्दी वाला दूध पी सकते हैं। इससे भी आपको सिरदर्द में आराम मिलेगा।
दोस्तों, अगर आपको हमारी यह जानकारी अच्छी लगी तो इसे लाइक करें और अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें।

Related posts

घर पर आप भी कर सकते हैं पार्लर जेसा पेडीक्योर, अपनाएं आसान स्टेप्स

Live Bharat Times

अयोध्या छावनी बोर्ड ने Mali, Tailor, Cook और अन्य पदों के लिए भर्ती की प्रक्रिया शुरू, फटाफट करें अप्लाई।

Live Bharat Times

ब्रजेश पाठक का राहुल पर तंज कहा वही राहुल है जो यूपी छोड़कर केरल चले गए थे

Admin

Leave a Comment