Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
दुनियाब्रेकिंग न्यूज़

सीकर – तेज रफ़्तार का कहर , ले गयी मासूम की जिन्दगी

सीकर में एक्सीडेंट के बाद रोड जाम का विवरण .

सीकर – इन दिनों कोहरे के कारन तो एक्सीडेंट हो ही रहे है लेकिन तेज रफतार भी लोगो की जिन्दगी खाए जा रही है ,सीकर के डाबला में शनिवार दोपहर तेज रफ्तार जीप की टक्कर से एक 14 वर्षीय बालक की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने पाटन-डाबला सड़क पर शव को रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। लोगों के अनुसार  डाबला निवासी बालक अभिमन्यु सैनी अपने घर से साइकिल पर सवार होकर चप्पल ठीक करवाने के लिए बाजार जा रहा था। सड़क पार करते समय तेज रफ्तार कैंपर ने अभिमन्यु के टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद कैम्पर चालक वहां से गाड़ी को तेज रफ्तार में भगा ले गया तथा घटनास्थल से लगभग 2 किलोमीटर दूर गाड़ी को छोड़कर खुद फरार हो गया। इस दुर्घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। जिन्होंने सड़क पर जाम लगा दिया। मामले की सूचना पर पाटन थाना अधिकारी राजेश सिहाग मौके पर पहुंचे तथा ग्रामीणों से रास्ता खोलने की समझाइश की। ग्रामीणों ने वाहन चालक को गिरफ्तार नहीं करने तक शव नहीं उठाने तथा रास्ता नहीं खोलने की बात कही। इस दौरान पुलिस ग्रामीणों को समझाइश का प्रयास कर रही है ..

Related posts

यूक्रेन में रूसी पत्रकार की हत्या: कीव में रूसी सैन्य बमबारी की शिकार बलिना; राजधानी में तबाही का वीडियो बनाते हुए गंवाई जान

Live Bharat Times

अब कंफर्म रेलवे टिकट की तारीख ऑनलाइन बदलें बिना चार्ज

Live Bharat Times

इलाज के लिए आया बंदी फरार, एक दिन पहले ही हुआ था भर्ती

Live Bharat Times

Leave a Comment