Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़भारतराजनीति

सीएन योगी ने लगाया जनता दरबार, नए साल पर सुनी लोगों की फ़रियाद

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर गोरखपुर आए हुए हैं। यहाँ साल के पहले दिन मुख्यमंत्री ने आज रविवार की सुबह गोरखनाथ मंदिर के हिंदू सेवाश्रम में जनता दरबार लगाया।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर गोरखपुर आए हुए हैं। यहाँ साल के पहले दिन मुख्यमंत्री ने आज रविवार की सुबह गोरखनाथ मंदिर के हिंदू सेवाश्रम में जनता दरबार लगाया। सीएम योगी के साथ मौके पर मौजूद अधिकारीयों को मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया दिया की हर फरियादी के साथ न्याय होना चाहिए और पीड़ितों को थाने में ही हर हाल में न्याय मिलना चाहिए और दोषियों को जेल में डाला जाए। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने अधिकारीयों से कहा की अधिकारीयों को जनता का ख्याल रखना चाहिए ठंड के इस मौसम में कोई भी व्यक्ति बाहर खुले में ना सोए इसके लिए रैन बसेरों में उचित प्रबंध होना चाहिए। नए साल के पहले दिन जनता दर्शन में बड़ी संख्या में जमीन-जायदाद और इलाज के मामले आए। मुख्यमंत्री ने जनता दर्शन में मौजूद अधिकारियों को जमीन की समस्या का समाधान जल्द से जल्द करने का निर्देश दिया। साथ ही इलाज के लिए धन की मांग लेकर आए लोगों पर विशेष ध्यान देने को कहा।

मुख्यमंत्री ने अधिकारीयों से कहा कि वह आगे बढ़कर इस बात को सुनिश्चित करें कि किसी भी व्यक्ति का इलाज धन के अभाव में रुकने न पाए। बहुत से लोग अपनी जमीन के विवाद का मामला लेकर जनता दरबार में पहुंचे थे। इसके अलावा बहुत से फरियादी इलाज के लिए धन देने की सिफारिश कर रहे थे। मुख्यमंत्री द्वारा 300 से अधिक लोगों की समस्याएं सुनी गयी।

रविवार की सुबह हमेशा की तरह तड़के अपने आवास से निकलने के बाद मुख्यमंत्री ने सबसे पहले गुरु गोरखनाथ के दरबार में हाजिरी लगाई। विधि-विधान के साथ वैदिक मंत्रोच्चार के बीच उनका दर्शन-पूजन किया। इसके बाद उन्होंने अपने गुरु ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ के समाधि स्थल पर जाकर शीश नवाया।मंदिर परिसर के भ्रमण और गोसेवा के बाद वह हिंदू सेवाश्रम गए, जहां सुबह से ही अपनी समस्या बताने के लिए लोग उनका इंतजार कर रहे थे। वहां आए हर-एक के पास खुद पहुंचकर उनका प्रार्थना-पत्र लिया। प्रशासन से जुड़े मामलों का समस्यात्मक आवेदन पत्र उन्होंने जिलाधिकारी कृष्णा करूणेश को दिया।

Related posts

शैलेश लोढ़ा के बाद ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ शो को टप्पू ने भी अलविदा कह दिया

Admin

MP – प्रधानमंत्री मोदीने अपने अनोखे अंदाज में इंदौर के ईस खाने की जम के तारीफ की

Admin

IAF Day: आज भारतीय वायुसेना की 89वीं जयंती, पीएम मोदी और राष्ट्रपति कोविंद, इन नेताओं ने दी वायुसेना के साहस को सलामी

Live Bharat Times

Leave a Comment