Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

मध्यप्रदेश: ठंड में ठिठुर रहा मध्यप्रदेश, यहां से हो सकती है मावठा के एंट्री

मध्यप्रदेश में शीतलहर और कोहरे का कहर हाल जारी है। नए साल के साथ शुरू हुई हाड़ गलाने वाली ठंड से प्रदेशभर के लोग ठिठुर रहे हैं। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान के अनुसार, अगले तीन दिन तक ठंड से राहत की संभावना नहीं है। जबकी अगले दो दिन दरमियान छिंदवाड़ा, बालाघाट, सिवनी, मंडला और बैतूल में बारिश होने की संभावना है।

राज्य में मावठे की शुरुआत हो सकती है

मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर और उज्जैन में भी मौसम बदला सा रहेगा। अगले 2 से 3 दिन तक दिन का तापमान 25 डिग्री से नीचे रह सकता है। गुरुवार शाम या कल सुबह तक राज्य में मावठे की शुरुआत हो सकती है और इसकी एंट्री जबलपुर से होनी की संभावना है।

कई जिलों में स्कूलों की टाइमिंग बढ़ा दी गई

आपको बता दें के लगातार बढंती ठंड के चलते मध्यप्रदेश के कई जिलों में स्कूलों की टाइमिंग बढ़ा दी गई है। रीवा, गुना, शाजापुर, नर्मदापुरम आदि जिलों में कक्षा पांचवीं तक के बच्चों की छुट्‌टी घोषित कर दी गई है। वहीं, भोपाल, जबलपुर, इंदौर समेत कई शहेरो में स्कूलों की टाइमिंग में बदलाव किया गया है।

Related posts

इंटरलॉकिंग के कारण रद्द रहेंगी कोलकाता रूट की ट्रेनें: जयनगर-हावड़ा एक्सप्रेस 26 मई से 31 मई तक और सियालदह एक्सप्रेस 30 मई तक रद्द रहेगी.

Live Bharat Times

दिल्ली: ‘लोक नायक अस्पताल ने नवजात को मृत घोषित किया, घर में जिंदा मिला बच्चा’

Live Bharat Times

जानें कब है शरद पूर्णिमा ? समय, महत्व और पूजा विधि के बारेमे

Live Bharat Times

Leave a Comment