

उर्वशी रौतेला को अक्सर ऋषभ पंत को ट्रोल करते देखा गया है। यही वजह है कि ऋषभ पंत के फैन्स भी एक्ट्रेस को ट्रोल करने का कोई मौका नहीं छोड़ना चाहते हैं। उर्वशी रौतेला एक बार फिर सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रही हैं। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला…
नए साल के संकल्प बताए
दरअसल, हाल ही में उर्वशी रौतेला ने अपने न्यू ईयर रेजोल्यूशन को लेकर एक तस्वीर शेयर की थी। उर्वशी ने कैप्शन में लिखा है कि 2023 में उनका नए साल का संकल्प सोशल मीडिया पर (हम सभी के लिए) दयालु होना है।
इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर लोगों के रिएक्शन की बाढ़ सी आ गई है। जहां कुछ ने उर्वशी की खूबसूरती की तारीफ की तो कई ने एक्ट्रेस की आलोचना करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। एक यूजर ने चुटकी लेते हुए कहा कि आप खुश हो रही होंगीं तो दूसरे ने कहा कि ऋषभ पंत को ट्रोल करते हुए आपकी दयालुता कहां चली गई थी। ऋषभ पंत के एक्सीडेंट के बाद उर्वशी रौतेला को ऋषभ के फैन्स से नफरत का सामना करना पड़ रहा है।
