Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजन

सोनू सूद को स्टंट करना पड़ा भारी, रेलवे ने लगाई फटकार तो मांगी माफी

बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद ने लॉकडाउन के दौरान लोगों की मदद कर खूब लोकप्रियता हासिल की थी। वह लोगों की नजर में किसी भगवान से कम नहीं थे। वह ट्विटर पर लोगों की मदद कर रहे थे। ऐसा नहीं है कि वह आज ऐसा नहीं करते हैं। आज भी वे जनता की सेवा में डटे हुए हैं। इसके लिए उन्हें खूब तारीफ भी मिल रही है। लेकिन अब उनके वायरल वीडियो को लेकर उनकी आलोचना हो रही है।

दरअसल, दिसंबर 2022 में सोनू सूद ने ट्विटर पर एक क्लिप पोस्ट की थी जिसमें वह चलती ट्रेन के दरवाजे पर बैठे नजर आ रहे हैं। जैसे ही ट्रेन चलती है तो सोनू अपनी तरफ से हैंडल पकड़ लेते हैं और चलती ट्रेन में हवा का लुत्फ उठाते नजर आते हैं। अब उनकी यह हरकत सोशल मीडिया यूजर्स को पंसद नहीं आई। जिसके बाद अपना रिएक्शन देना शुरू किया और एक्टर को बेपरवाह बताया। इस बीच रेलवे ने भी प्रतिक्रिया दी है।

उनका यह वीडियो वायरल होने के बाद रेलवे विभाग ने ट्वीट कर लिखा “प्रिय सोनू सूद देश और दुनिया के लाखों लोगों के लिए आप एक आदर्श हैं। ट्रेन के पायदान पर बैठकर यात्रा करना खतरनाक है, इस प्रकार की  वीडियो से आपके प्रशंसकों को गलत संदेश जा सकता है। कृपया ऐसा न करें! सुगम एवं सुरक्षित यात्रा का आनंद उठाएं।”

रेलवे के इस ट्वीट के बाद सोनू सूद ने माफी मांगते हुए अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा “क्षमा प्रार्थी बस यूँ ही बैठ गया था देखने, कैसा महसूस करते होंगे वो लाखों ग़रीब जिनकी ज़िंदगी अभी भी ट्रेन के दरवाज़ों पे गुज़रती है। धन्यवाद इस संदेश के लिए और देश की रेल व्यवस्था बेहतर करने के लिए।”

लोगों ने सोनू सूद की आलोचना
एक यूजर ने लिखा- देश भर में कई लोगों के लिए रोल मॉडल होने के नाते आपको ऐसे वीडियो पोस्ट या प्रोत्साहित नहीं करना चाहिए! अगर आपके चाहने वाले चलती ट्रेन के दरवाजे पर बैठकर इस तरह के वीडियो बनाने लगे तो इससे उनकी जान को खतरा होगा. एक ने लिखा- सोनू सूद खतरनाक हैं।

Related posts

परिणीति चोपड़ा का एक पुराना इंटरव्यू वायरल हो रहा है… जानिए क्यां है मामला

Live Bharat Times

पश्चिम बंगाल में बम धमाका जानिए कितनी जान माल की हानि

Admin

वरुण धवन अपनी पत्नी नताशा के साथ वेकेशन एन्जॉय कर रहे हैं

Live Bharat Times