Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

उत्तर प्रदेश में शुरू हुआ कांग्रेस का हाथ से हाथ जोड़ो अभियान, जानिए रूपरेखा

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ अब अपने अंतिम चरण में हैं। कांग्रेस पार्टी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के बाद अब वर्ष 2024 में होने वाले लोकसभा इलेक्शन को देखते हुए उत्तर प्रदेश में अपनी जमीन मजबूत करना चाहती है। इस लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए पार्टी उत्तर प्रदेश में ग्रामीण स्तर तक अपनी पहुंच बनाना चाहती है। जिसके लिए कांग्रेस पार्टी द्वारा  ‘हाथ से हाथ जोड़ो’ अभियान की शुरुआत करी गयी है। पार्टी सूत्रों के अनुसार कांग्रेस महासचिव और उप्र की प्रभारी प्रियंका गांधी इस कार्यक्रम के लिए फरवरी माह में प्रदेश का दौरा कर सकती हैं। पार्टी ‘हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा’ अभियान के जरिये जमीनी स्तर पर प्रदेश के लोगों को केंद्र सरकार की असफलताओं को बताना चाहती है। इस अभियान के अंतर्गत कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं का लक्ष्य अगले दो महीने में राहुल गांधी द्वारा ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के दौरान अपने अनुभव साझा करने वाले एक पत्र के साथ,पूरे राज्य में लोगों से व्यक्तिगत रूप से संपर्क करने के लिए तहसील, ब्लॉक और गांव स्तर तक प्रचार करना है।

उप्र कांग्रेस के प्रवक्‍ता अशोक सिंह हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के विषय में बात करते हुए बताया की , ‘‘ गणतंत्र दिवस से शुरू इस अभियान का उद्देश्य लोगों को समाज में देखी जा रही नफरत और उप्र की मौजूदा स्थिति से अवगत कराना है।  हमने किसानों की आत्महत्या, युवाओं के साथ विश्वासघात और कैसे उनके सपनों को केंद्र और राज्य सरकारों ने तोड़ा है, जैसे मुद्दों पर सरकार के खिलाफ ‘चार्जशीट’ में कुछ तथ्य प्रस्तुत किये हैं।’’  इसके साथ ही उनका कहना है कि इस अभियान के लिये राज्य के सभी 849 प्रखंडों के प्रभारियों को अंतिम रूप दिया गया है। उन्होंने कहा कि इस दौरान कांग्रेस के नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर जनता से संवाद करेंगे।

Related posts

यूपी पोक्सो कोर्ट ने नाबालिग से रेप के आरोप में शख्स को 22 साल कैद की सजा सुनाई

Live Bharat Times

पंजाब के अमृतसर से जोधपुर सप्लाई करने को ले जा रहे थे 50 लाख की अवैध शराब, ट्रक ड्राइवर गिरफ्तार

Live Bharat Times

दमन में हुआ शीतकालीन स्पोर्ट्स कोचिंग कैम्प का शानदार समापन

Live Bharat Times

Leave a Comment