Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
कैरियर / जॉबब्रेकिंग न्यूज़

बिहार:8वीं पास से लेकर MBBS करने वालों के लिए सरकारी नौकरी का बेहतरीन मौका, जानें वेतन

8वीं पास से लेकर ग्रेजुएशन, डिप्लोमा और एमबीबीएस करनें वालों के लिए एक अच्छी खबर है। बिना परीक्षा के सरकारी नौकरी पाने का बेहतरीन मौका है। रक्षा मंत्रालय के अंतर्गत एक्स सर्विसमेन कंट्रीब्यूटरी हेल्थ स्कीम,ECHS ने  क्लर्क, डाटा एंट्री ऑपरेटर, वॉचमैन, स्वीपर से लेकर नर्सिंग असिस्टेंट, फार्मासिस्ट, मेडिकल ऑफिसर तक विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली है।

आवेदन कि अंतिम तारीख 31 जनवरी

हालांकि, इस भर्ती के लिए आवेदन जमा करने की आखिरी तारीख कल यानी कि 31 जनवरी है। इच्छुक उम्मीदवारों को ऑफलाइन आवेदन करना होगा और आवेदन पत्र कल तक पहुंच जाना चाहिए। उम्मीदवारों को आवेदन पत्र के साथ शैक्षिक योग्यता और कार्य अनुभव की स्व-सत्यापित प्रतियों को भी संलग्न करना होगा।

16,800 से 75 हजार रूपए तक का वेतन 

बता दें की इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन इंटरव्यू के माध्यम से किया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अलग अलग पदों के लिए 16,800 रुपये से लेकर 75,000 रूपए तक का वेतन निर्धारित है। इंटरव्यू का आयोजन स्टेशन सैनिक संस्थान, सी/ओ मुख्यालय झारखंड और बिहार उप क्षेत्र, दानापुर कैंट, पटना पर होगा। इंटरव्यू की तारीख 20, 21 और 23 फरवरी निर्धारित कि गई है।

Related posts

वंदना लूथरा की सफलता की कहानी – वीएलसीसी हेल्थ केयर लिमिटेड की फाउंडर

Live Bharat Times

त्वचा से जुड़ी अनेक समस्याओं के लिए ऐसे करें जैतून के तेल का इस्तेमाल

Live Bharat Times

अगर आप भी मूड स्विंग से परेशान है तो अपने डाइट में लाएं यह बदलाव

Live Bharat Times

Leave a Comment