Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजन

पहली बार सामने आया प्रियंका चोपड़ा की बेटी का चेहरा

लंबे इंतजार के बाद आखिरकार प्रियंका चोपड़ा ने अपने फैन्स के सामने अपनी बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनास का चेहरा दिखा दिया है। एक्ट्रेस ने इसके लिए एक खास मौका चुना। वह निक जोनास और उनके भाइयों केविन और जो जोनास ब्रदर्स के वॉक ऑफ फेम समारोह में शामिल हुईं। इस मौके पर प्रियंका की गोद में बेटी मालती मैरी नजर आईं। इस खास मौके पर मालती अपने पूरे परिवार यानी अंकल-आंटी, कजिन सोफी टर्नर, डेनियल जोनास और उनकी बेटियों के साथ नजर आईं।

जब जोनास ब्रदर्स ने मंच संभाला तो प्रियंका, उनकी बेटी मालती मैरी और परिवार के अन्य सदस्यों को पहली पंक्ति में बैठे देखा गया। उन्होंने तीनों पॉप सितारों के लिए जोर-जोर से चीयर किया। तस्वीरों में प्रियंका मालती को गोद में लिए नजर आ रही हैं और मालती भी उत्साहित होकर इधर-उधर देख रही हैं। वह क्यूट हेयर बैंड के साथ बेज कलर का को-ऑर्ड सेट पहने नजर आ रही हैं। मालती मैरी की तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं।

प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर इवेंट की तस्वीर और वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, सो प्राउड ऑफ यू माय लव! बधाई हो। इस पोस्ट पर अब हॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स और फैंस के कमेंट्स आ रहे हैं।

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास ने 1 और 2 दिसंबर 2018 को जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में एक ईसाई और हिंदू विधि से शादी की थी। बाद में इस कपल ने दिल्ली और मुंबई में दो रिसेप्शन भी दिए थे। पिछले साल की शुरुआत में दंपति ने सरोगेसी के जरिए अपनी बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनास का स्वागत किया था।

Related posts

त्वचा संबंधित अनेक समस्याओं के लिए करें एलोवेरा और मुल्तानी मिट्टी का ईस्तमाल

Admin

यूपी – बाढ़ प्रभावित जिलों का दौरा करेंगे मुख्यमंत्री योगी ,

Live Bharat Times

मोदी की हत्या की बात कहने वाला कांग्रेस नेता गिरफ्तार।

Admin

Leave a Comment