Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

बजट 2023 : समाजवादी पार्टी सांसद डिंपल यादव ने बजट को निराश करने वाला बताया

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा मोदी सरकार का 9वां बजट भाषण के पूर्ण होते ही प्रमुख विपक्षी दलों के बड़े नेताओं की बजट को लेकर प्रतिक्रिया आनी शुरू हो गयी है। इसी कड़ी में बजट भाषण पूरा होने के बाद सदन से बाहर आने पर जब समाजवादी पार्टी की सांसद और अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव से बजट पर उनकी प्रतिक्रिया पूछी गई तो सपा सांसद डिंपल यादव ने बजट को एक निराश करने वाला बजट बताया है।डिंपल यादव ने कहा, 2023 के बजट को अगले साल 2024 होने वाले आम चुनाव को ध्यान में रखते हुए पेश किया गया है। उन्होंने कहा कि इस बजट में देश के मध्यम वर्ग को जरूर कुछ राहत जरूर मिली है, हालांकि सरकार ने देश के किसानों के लिए एमएसपी, रोजगार और युवाओं के लिए इस बजट में कुछ नहीं कहा है।डिंपल ने आगे कहा कि इस बजट में रेलवे की भी पूरी तरह से उपेक्षा की गई है। कुल मिलकर यह एक निराश करने वाला बजट है।

Related posts

भारत जोड़ो यात्रा पर राहुल को शुभकामना दे मायावती ने बढ़ाया सियासी पारा

Admin

LSG Vs MI गेम के बाद IPL 2023 में अपडेटेड पॉइंट्स टेबल, ऑरेंज कैप, पर्पल कैप लिस्ट

Live Bharat Times

एसईसीएल भर्ती 2023 ने Surveyor ओर Mining Sirdar पदों के लिए भर्ती की प्रक्रिया शुरू, ये रहा आवेदन का डायरेक्ट लिंक।

Admin

Leave a Comment